Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खेत बचाओ अभियान के तहत यूनियन बैंक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन

ब्यूरो 21-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
d840d29d-7d7e-42f3-9432-9015f116b7b6

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की गहमर शाखा में “खेत बचाओ अभियान-2026” के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) राजदेव कुमार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गाजीपुर ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों एवं ग्रामीण नागरिकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने तथा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में गहमर, कुतुबपुर एवं पकड़ीतर शाखाओं के शाखा प्रबंधकों के साथ बैंक के बीसी (बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट) एवं सीएफएल स्टाफ ने भाग लिया। अग्रणी जिला प्रबंधक ने सभी अधिकारियों एवं बीसी को गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलाने तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ढंग से विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना बैंक की प्राथमिकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दोना व पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन वितरण के लिए 27 जुलाई को होगा साक्षात्कार
Next: “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान में भाग लेने के लिए 22 जुलाई तक करें पंजीकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.