Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भ्रष्टाचार पर प्रत्येक दशा में अंकुश लगेगा-नवागत जिलाधिकारी

ब्यूरो 14-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। नवागत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार की रात्रि 08ः45 बजे लोक निर्माण पहुचकर सभी विभाग के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उसके उपरान्त ट्रेजरी पहुचकर पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होने कहा कि शासन की नितियों को लागू कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगीं इसको लेकर जल्द ही वह जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देगे। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार पर प्रत्येक दशा में अंकुश लगेगा। अगर किसी अधिकारी की शिकायत मिली तो सीधे विभागीय कार्यवाही की जाएगी। डाक बंगले पर पहुचने के बाद जिले के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

नवागत जिलाधिकारी सुल्तानपुर जिले के रहने वाले 2018 बैच के आईएएस अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह 1997 में पीसीएस
अधिकारी के रूप में सेवा में आए थे। नवागत डीएम पूर्वाचल के अनेक जिलों में अपनी सफलता पूर्वक सेवा दे चुके है। इसलिए वह पूर्वाचल से भली भॉति परिचित है। 2004 में जौनपुर जिले में डिप्टी कलेक्टर, 2014 में वाराणसी मंडल में एडीएम तथा 2017 में विकास प्राधिकरण सचिव वाराणसी रह चुके है। शासन ने उन्हें प्रमोशन देकर पहली बार जिलाधिकारी के रूप में गाजीपुर की जिम्मेदारी सौंपी हैं इससे पहले वह एलडीए में सचिव के पद पर कार्यरत थे। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने तहसील/ब्लाक मुख्यालय पर ही निवास करेगे। जिससे लोगो को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधान ने एसडीएम से की फरियाद
Next: बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु परीक्षा कल

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.