Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत टूल किट का हुआ वितरण

ब्यूरो 17-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। विश्वकर्मा दिवस समारोह के अवसर पर गुरुवार को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत टूल किट वितरण एवं मुद्रा योजनान्तर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री उ0प्र0 के कर कमलो द्वारा वीडियो कान्फेसिंग के माध्यम से लोक भवन लखनऊ में लाभार्थियों को टूल किट एंव ऋण स्वीकृत/वितरण किया गया।

जनपद स्तर पर आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में विश्वकर्मा दिवस समारोह कलेक्ट्रेट स्थित एन आई सी भवन गाजीपुर में आयोजित हुआ। जिसमें उपस्थित 05 लाभार्थियो को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, टूल किट एंव मुद्रा योजनान्तर्गत ऋण स्वीकृत पत्र का वितरण किया गया। जिसमें हेमराज ट्रेड लोहार, विनीत कुमार, सुरेन्द्र ट्रेड हलवाई, नरेन्द्र ,
रमपत प्रजापति ट्रेड कुम्हार को 50 हजार रूपये का ऋण स्वीकृत पत्र प्रत्येक लाभार्थी को वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, उपायुक्त उद्योग अजय कुमार गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबन्ध सूरजकान्त, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शौच मुक्त गांव अभियान में जुटे युवा
Next: सड़क हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.