Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

काला चावल की खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्चुअल ऑनलाइन मीटिंग का होगा आयोजन

संवाददाता 17-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(चन्दौली)। क्षेत्र के अमड़ा गांव में काला चावल की खेती पर चर्चा के लिए शुक्रवार को वर्चुअल ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

वर्चुअल बैठक में भारत सरकार के कृषि प्रमुख सचिव किसानों से खेती पर चर्चा व फीड बैक लेने का काम करेंगे। जनपद में काला चावल की खेती को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। सुगर फ्री होने के चलते काला चावल सुगर रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद बताया जा रहा है। काला चावल समिति के अध्यक्ष अमड़ा गांव निवासी शशिकांत राय ने नई तकनीक से काला चावल की खेती कर नरवन का नाम पूरे देश पहुंचाने का कार्य किया है।इसके लिए अमड़ा गांव में ऑनलाइन वर्चुअल बैठक में किसानों को खेती से लाभ व फीड बैक लेने का कार्यक्रम बनाया गया है।शुक्रवार को भारत सरकार के कृषि प्रमुख सचिव अमड़ा में आयोजित वर्चुअल बैठक में किसानों को ऑनलाइन काला चावल की खेती करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए किसानों से फीड बैक लेने का काम करेंगे।इसी के मद्देनजर अधिकारियों की टीम ने अमड़ा गांव में होने वाले वर्चुअल बैठक का स्थलीय निरीक्षण किया और सफाई कर्मियों को कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ बरहनी एमपी चौबे, एडीओ पंचायत कुमार सिंह, शशिकांत राय, ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, पवन जनसेवक, आनन्द सिंह आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हाई टेन्सन तार टूटने से विद्युत आपूर्ती बाधित
Next: ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क पर बने गढ्ढे दुर्घटना को दे रहे दावत

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.