Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गढ्ढे में है सड़क या सड़क में है गढ्ढा

संवाददाता 18-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
जमानिया। गढ्ढे में है सड़क या सड़क में है गढ्ढा। इस बात को समझना हो तो बड़ेसर मोड़ से बुढाडीह वाली सड़क पर यात्रा करिए आप स्वतः ही जान जायेगे। यह सड़क बड़ेसर मोड़ से नहर के किनारे होते हुये भदौरा तक जाती है। जो इन दिनों बड़ेसर मोड़ से लगायत हेतिमपुर पुलिया तक सड़क बहुत खराब हो गयी है।
बताते चले कि पूर्व की सपा सरकार में ही यह सड़क लगभग पांच वर्ष पूर्व बनी थी। उसके बाद किसी जनप्रतिनिधि ने इसकी सुधि नही ली और यह सड़क दिन प्रतिदिन खराब होती गयी। आज आलम यह है कि इस सड़क पर बड़े बड़े गढ्ढे बन गये और हल्की सी भी बरसात में पूरे गढ्ढे में पानी भर जाता है और लोगो को साइकिल लेकर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। क्यो की उक्त सड़क में लगभग सैकड़ो की संख्या में छोटे बड़े गढ्ढे बन गये है। इस सड़क  से बुढाडीह, बघरी हेतिमपुर, बहादुरपुर आदि गावो के लोग जमानियां स्टेशन आने व जाने के लिए दो पहिया से लगायत चार पहिया तक के वाहन आते जाते है। कभी कभी तो जमानिया कस्बा व बड़ेसर के बीच में जाम लगने के कारण बाई पास सड़क के रूप में भी काम करती है। ऐसे में इस सड़क की जनप्रतिनिधियों के द्वारा उपेक्षा करना समझ से परे है। इस बाबत पप्पू यादव, धनन्जय यादव, रविनन्दन, सुनील, विवेक, रोशन, राजू, जितेन्द्र आदि का कहना है कि जनप्रतिनिधि इस सड़क की तरफ भी ध्यान दे ताकि लोगो को आने जाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े व चोटिल होने से लोग बचे व मुख्यमंत्री के गढ्ढे मुक्त स्लोगन को चरितार्थ किया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करना समाजवादियों का मूल चरित्र
Next: कोरोना से हुई सिपाही की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.