Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आधार बनवाने में लग रही भीड़‚ नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

संवाददाता 19-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। तहसील क्षेत्र में मात्र दो स्थानों पर आधार कार्ड बनने से क्षेत्र के लोगों मुश्किले बढ़ गयी है। वही पोस्ट ऑफिस में गुपचुप तरीके से आधार बनाया जा रहा है जबकि बडौदा यूपी ग्रामीण बैंक दरौली में क्षेत्र के लोगों कि भीड़ उमड़ रही है। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना बैंके के कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो गया है। पुलिस बल कि पर्याप्त तैनाती न होने से आये दिन बैंक में आधार बनवाने के लिए नोक झाेंक होता रहता है और मास्क का प्रयोग कोई नहीं किया जा रहा है।

इंटरनेट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बीते तीस दिनों में पोस्ट ऑफिस में 296 आधार बनाये गये है। जब कि बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक दरौली में 79 आधार कार्ड बनाये गये है। लोगों कि माने तो पोस्ट ऑफिस में कोई आधार कार्ड नहीं बनाया जा रहा है जबकि इंटरनेट पर पोस्ट ऑफिस पर आधार बनाने का डेटा इंटरनेट पर मौजूद है। आखरी अपडेट 16 सितंबर दिखा रहा है। प्रदर्शित डेटा के अनुसार आज भी पोस्ट ऑफिस में आधार बन रहा है लेकिन यह सुविधा कुछ चुनिन्दा लोगों अथवा सुविधा शुल्क देने वालों के लिए है। इसके अलावा नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आधार कार्ड कई माह पूर्व से ही बंद है। क्षेत्र में बंद पड़े आधार केन्द्रों को चालू कराने से आधार बनाने आये लोगों को सहुलियत मिलेगी। वही आधार केन्द्र बंद होने से क्षेत्र के हर जगहों कि भीड़ बडौदा यूपी बैंक दरौली में उमड़ रही है। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग कि धज्जिया उड़ रही हे वही पुलिस बल कि तैनाती न होने आये दिन विवाद भी हो रहा है। बैंक द्वारा दलालो कि कमाई को बंद करने के लिए स्वम फार्म मोहर लगा कर उपलब्ध करा रही है। जिसकी क्षेत्र में एक ओर सराहना हो रही है तो वही दलालो में खलबली मची हुई है और बैंक के कर्मचारियों पर दबाव बनाने का हर संभव प्रयास कर रहे है। इस वैश्विक महामारी के समय बैंक में आधार कार्ड बनवाना और बनाना किसी चुनौती के कम नही है।
कभी भी टुट सकती है बैंक में जाने वाली सीढ़ी
बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक दरौली कि सीढ़ियों पर आधार बनवाने वालों कि भीड़ लगी रहती है। जिससे सीढ़ी टुटने की आशंका बढ़ गयी है। वही मकान के मालिक रेशु जालान ने भी बैंक के मैनेजर से कई बार इसको लेकर अवगत करा चुकी है बावजूद इसके भीड़ कंट्रोल से बाहर है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत मिलेगे 10 लाख का ऋण
Next: युवाओं के सपनों को समाप्त करने की सरकार कर रही साजिश-युवा सपा नेता रितेश सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.