Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बैरिकेटिंग तोड़ सपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

संवाददाता 21-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1 (2)

जमानिया। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ स्थानीय तहसील मुख्यालय पर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं 22 सूत्रीय मांग पत्र राज्यपाल को संबोधित पत्रक तहसीलदार को सौपा। जिस पर तहसीलदार ने उचित माध्यम से पत्रक भेजने कि बात कही।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा सुबह 9 बजे से ही पार्टी कार्यालय पर होने लगा। विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह व युवा सपा नेता रितेश सिंह के अगुवाई में एकत्रित कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से हाथों में जन विरोधी नारों की तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ पूरे जोश में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुँचे। जहां  तहसील गेट पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की लेकिन सपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग तोड़ते हुए तहसील परिसर में दाखिल हो गये। कार्यकर्ता इतने जोश में थे कि वे उपजिलाधिकारी को खोजते हुए उनके न्यायालय में घुस गये और सरकार के विरोध में नारे बाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं कि झड़प भी हुई । जिस पर क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा और कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने सुझबुझ का परिचय देते हुए कार्यकर्ताओं को किसी तरह से समझा बुझा कर न्यायालय से बाहर निकाला और तहसील गेट के पास ले गये। नोक झाेक के बीच पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि ने तहसीलदार आलोक कुमार को 22 सूत्रीय मांग को लेकर पत्रक सौंपा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव‚ रणजीत यादव‚ जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव‚ मुलायम यादव‚ तौकिर खां‚ दयाशंकर यादव‚ अन्नू यादव‚ आकाश यादव‚ विनोद यादव‚ सद्दाम खां‚ अम्ब्रीश यादव‚ विराह गायक रजनीकान्त यादव‚ रणविजय यादव‚ मेराज खां‚ डॉ विकास यादव आदि मौजूद रहे।
नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर नारेबाजी करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 
उपजिलाधिकारी जमानियां के न्यायालय में नारेबाजी करते सपा कार्यकर्ता

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नेहरू युवा केन्द्र ने चलाया अभियान
Next: बच्चे को स्तनपान के साथ ऊपरी अर्द्ध ठोस आहार देना जरूरी

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.