Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसानों ने धरना को उग्र करने का लिया निर्णय

संवाददाता 21-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(चन्दौली)। अदसड़ व चारी लिफ्ट कैनाल के निर्माण में हुई धांधली की जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के नेतृत्व में किसानों का अदसड़ पम्प कैनाल पर चल रहा धरना चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। लगातर चौथे दिन भी धरना स्थल पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।

जिससे किसानों में शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों ने मंगलवार से धरना को उग्र करने का निर्णय लिया।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मण्डल अध्यक्ष मनमन सिंह ने कहा कि जब तक चारी व अदसड़ लिफ्ट कैनाल के निर्माण में हुई धांधली की जांच कर दोषियों के खिलाफ जांच शुरू नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा।कहा कि लिफ्ट कैनालों के निर्माण में हुई अनियमितता का दंश टेल के किसानों को भुगतना पड़ रहा है।कहा कि चारी व अदसड़ लिफ्ट कैनाल के निर्माण हुई अनियमितता का जांच न होना भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा करने वाली सरकार के लिए धब्बा है। लगभग 80 करोड़ की लागत से बने दोनों लिफ्ट कैनाल आठ टेस्टिंग में फेल हो चुके हैं।जिससे इसका लाभ टेल के किसानों को नहीं मिल रहा है।इस अवसर पर अंजनी तिवारी, अजीत सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, अम्बरीष सिंह, राकेश सिंह, विनोद बिन्द,गोपाल यादव, अजय बिंद, पीयूष सिंह, सुदीप सिंह आदि लोग रहे। अध्यक्षता विक्रमा यादव व संचालन शैलेंद्र राय ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रभारी मंत्री ने किया कई विभागों का औचक निरीक्षण
Next: खेतों में सुख रही फसल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.