Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खबर का असर-सड़क को गढ्ढा मुक्त करने की कवायद शुरु

संवाददाता 23-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ। स्थानीय स्टेशन बाजार से महुँजी- धानापुर (चन्दौली) वाया जनपद वाराणसी को जोड़ने वाली सड़क की दुर्दशा का खबर 7 सितम्बर 2020 को ‘सड़क बन रहे जानलेवा गढ्ढे हादसे को दे रहे निमंत्रण’ नामक शीर्षक से जमानियाँ समाचार में प्रकाशित होने के बाद शासन प्रशासन हरकत आया और इस सड़क की दुर्दशा पर ध्यान देना शुरु कर दिया।
खबर प्रकाशित होते ही महुँजी पुलिया के पास हाइट बैरियर लगने लगा तथा गढ्ढों को भरने के लिए विभाग गट्टी गिरवा रहा है। सड़क को गढ्ढा मुक्त करने की कवायद शुरु होने से लोगों हर्ष ब्याप्त है। ज्ञात हो कि वर्ष 2016-17 में स्वीकृत सड़क की लम्बाई 42 किलोमीटर व लागत 7859 लाख था। यह सड़क 5 मार्च 2018 को बनकर तैयार हो गया। निर्माण काल के कुछ ही महीने के बाद सिचाई विभाग कालोनी के पास बढ़े-बढ़े गढ्ढे हो गये व देखते ही देखते इन गढ्ढों का आकार बढ़ता ही गया। बड़े-बड़े गढ्ढे हादसे को आमंत्रित करने लगे तथा कई लोग हादसे के शिकार भी हो गये। हल्की बारिश में सिचाई विभाग कालोनी से लेकर काशीराम आवास तक इस सड़क पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया था। लेकिन अब शासन की नजर पड़ गई है, जल्द ही इस समस्या से लोगों को निजात मिल जायेगी। यह सड़क चन्दौली जनपद के धानापुर, चहनिया व जनपद वाराणसी जाने का सबसे आसान व सुगम मार्गो में सुमार है। क्योकि यह रास्ता कम समय में जनपद वाराणसी तक पहुॅचाने में मदद करता है। मात्र एक साल में सड़क में गढ्ढा होने से आमजनमानस हस्तप्रभ हो गये।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कैडेट्स ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए किया प्रेरित
Next: पोषण समिति की बैठक उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.