Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पोषण माह की बैठक उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद की अध्यक्षता में संपन्न

ब्यूरो 24-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। देश को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह कई विभागों के कन्वर्जेंस के माध्यम से मनाया जा रहा है इसी के क्रम में बुधवार को उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में ब्लॉक कन्वर्जेंस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दो मुख्य बिंदु सैम एवं मैम बच्चों का चिन्हागन एवं न्यूट्री गार्डेन/ पोषण वाटिका महिलाओं एवं बच्चों के पोषण स्तर के सुधार के लक्ष्य पर चर्चा की गई। कन्वर्जेंस विभाग के सभी अधिकारीगण से भी पोषण माह सितंबर में किए गए गतिविधियों पर समीक्षा की गई।

उप जिलाधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि पोषण समिति की इस बैठक के माध्यम से सभी विभागों को उनके दायित्वों के बारे में बतलाया गया। साथ ही यह निर्देश भी दिया गया की उन्हें पोषण माह के संबंध में शासन के तरफ से जो भी गाइडलाइंस आए हुए हैं उसे शतप्रतिशत पूरा करे।इसी क्रम में उन्होंने बताया कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा चिन्हित किए गए कुपोषित बच्चों गर्भवती माताओं का नियमित टीकाकरण,स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही उनके कुपोषित होने के कारणों के बारे में पता लगाकर उसके निराकरण की कार्ययोजना बनाएं।

मोहम्दाबाद परियोजना की सीडीपीओ शायरा परवीन ने बताया कि पोषण समिति की बैठक के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वह पोषण माह के द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही स्कूल पर आने वाले बच्चे को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए गए किचन गार्डन की सब्जियां उन्हें उपलब्ध कराएं । इसके साथ ही पंचायती राज विभाग को प्रत्येक गांव में साफ सफाई दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। खाद्य विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने बताया कि गांव में रहने वाली कुपोषित बच्चे व गर्भवती माताओं को दी जाने वाली खाद्यान्न की आपूर्ति समय से कराएं।

बाल विकास पुष्टाहार विभाग का इस माह में मुख्य कार्य है इसलिए इससे संबंधित सभी कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पोषण आहार का वितरण समय से करें। जिससे कुपोषित बच्चों व गर्भवती माताओं के शारीरिक विकास हो सके। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कार्यरत आशा और एएनएम अपने-अपने क्षेत्रों में समय-समय पर जाकर टीकाकरण स्वच्छता एवं अन्य चलने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दें।

बैठक में खंड विकास अधिकारी ,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं समस्त मुख्य सेविका उपस्थित रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने अवैध शराब बॉम्बे व्हिस्की 43 पेटी के साथ दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार
Next: पूर्वदशम छात्रवृत्ति हेतु नवीन समय सारिणी जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.