Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सोशल डिस्टेंसिग के कारण काैंसिलिंग की व्यवस्था संवर्गवार-प्रवेश प्रभारी

ब्यूरो 25-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित  हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के बी.ए. भाग एक की काैंसिलिंग कोविड गाइड लाइन के मद्देनजर संवर्गवार किए जाने का निर्णय महाविद्यालय प्रशासन ने लिया है।

प्रवेश परीक्षा संयोजक एवं इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.संजय कुमार सिंह ने बताया कि सामान्य संवर्ग में चयनित छात्रों को शनिवार 26.9.2020, सामान्य संवर्ग की छात्राओं को 28.9.2020, अन्य पिछड़ा वर्ग संवर्ग के छात्र, छात्राओं को 29.9.2020 तथा अनुसूचित जाति जनजाति, दिव्यांग, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के चयनित अभ्यर्थियों को 30.9.2020 को प्रातः 10.30 बजे से महाविद्यालय में उपस्थित होना है। डॉ.सिंह ने बताया कि इसी क्रम में सीट रिक्त रहने तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सामान्य संवर्ग के आवेदक 26 अंक,अन्य पिछड़ा वर्ग संवर्ग के अभ्यर्थी 20 अंक तथा अनुसूचित जाति जनजाति 12 अंक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित दिव्यांग व अल्प संख्यक समुदाय के अभ्यर्थियों का चयन 12 अंक पर काैंसिलिग हेतु बुलाया गया है। सीटों की रिक्तता की स्थिति में दूसरी सूची शीघ्र जारी की जाएगी। काैंसिलिंग हेतु आवेदकों को  अपने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट अंक पत्र, प्रमाण पत्र, टी.सी.एवं सी.सी. आरक्षण के लाभ सम्बन्धी प्रमाण पत्र के साथ काउंसिलिंग में उपस्थित होना होगा। मूल प्रमाण पत्र के अभाव में काैंसिलिंग नहीं हो सकेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आवेदक की होगी। प्रवेश प्रभारी ने अपेक्षा की है कि सभी सम्बन्धित मास्क पहने बिना महाविद्यालय में प्रवेश नहीं करेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: किसानों के धरने को धार देने पहुँचे पूर्व विधायक
Next: संचारी रोग नियंत्रण पर हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.