Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नहर में पानी न आने से किसान परेशान

संवाददाता 25-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। एक तरफ जहां प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों का आय दोगुना करने की बात कह रही है। वही धरातल पर किसान सिंचाई, खाद, बीज, कीटनाशक आदि मूलभूत जरूरतों से परेशान है। सिंचाई सिस्टम बद से बदतर हो गई है। वहीं तहसील क्षेत्र के छोटी नहर दिलदारनगर- उसिया रजवाहा में पानी नही आने से किसानों की धान की फसल सूखने के कगार पर है।

नहर में पानी नही आने के कारण इलाक़ाई किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फसलों की सिंचाई करने के लिए किसानों को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। जिन किसानों के पास निजी संसाधन बोरिंग, समरसेबल, डीज़ल इंजन नही है उनके सामने धान की सिंचाई को लेकर चिंता सताने लगी है। नहर से सिंचाई की आस लगाए हुए किसानों की उम्मीदें अबकी भी काफूर होना तय है। इस नहर का पानी उसिया, करवनिया का डेरा और गोड़सरा तक आता है। कई वर्षों से गोड़सरा टेल तक पानी नही पहुँचने से इस वर्ष भी फसल सूखने के कगार पर है। खेती के समय नहर की सफाई नही होने और पानी टेल तक नही पहुंचने से किसानों के सामने सिंचाई की गंभीर समस्या उतपन्न हो जाती है।नहर में पानी छोड़े जाने को लेकर बसपा नेता परवेज खान किसानों को लेकर बीते दिनों उपजिलाधिकारी सेवराई को पत्रक भी सौंपा था।लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नही मिला। वही गोड़सरा और करवनिया डेरा के किसान कालिका यादव, वसीम खान, सुरेश, अमरपाल यादव, जमालुद्दीन खान सहित आदि लोगों का कहना है कि इस नहर का टेल गोड़सरा तक है टेल तक पानी नही पहुंचने से इस वर्ष भी फसल सुख सकती है। किसानों ने शासन प्रशासन और सम्बंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चेताया कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नही हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस संबंध में सहायक अभियंता राम कैलाश ने बताया कि सप्ताह में तीन दिन इस नहर में पानी छोड़ा जाता है पंपो की छमता कम है 1050 क्यूसिक की नहर है जिसमें 870 क्यूसिक पानी मिल रहा है जिससे पूरा एरिया कवर नहीं कर पा रहा है। नहर की सफाई करवा दिया गया है। अगले टर्न में टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा कर्मचारी दिन रात टेल तक पानी पहुंचाने में लगे है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आशा,आंगनबाड़ी और एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण
Next: भस्सी लदा डंफर पलटा,आवागमन बाधित

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.