Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

इंसाफ़ दिलाने के लिए सड़क पर उतरे लोग

संवाददाता 30-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। उत्तरप्रदेश के हाथरस में मनीषा के साथ किए गए जघन्य अपराध के दोषियों को कड़ी व तत्काल सजा व पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार की देर शाम करीब 6:30 बजे दर्जनों लोग सड़कों पर उतर आए और हाथ मे हैंडिल और स्लोगन लिखी तख्ती ले कर न्याय की गुहार लगाई।

मनीषा के लिए इंसाफ की मांग को लेकर कस्बे के हरपुर गैन स्थित परशुराम मन्दिर के पास गांव के युवा भारी संख्या में एकत्रित हुए। युवा नेता मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में लोगों ने एकत्रित होकर हाथो में कैंडिल और स्लोगन लिए तख्ती ले कर कैंडिल मार्च निकाला। जो तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मैदान में जा कर समाप्त हुआ। इस दैरान मौजूद लोग हत्यारों को फांसी देने की मांग करते रहे। रामलीला मंच पर लोगो ने दो मिनट का मन रख मृतात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि दी। युवा नेता मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सरकार के संरक्षण और प्रशासन की लापरवाही की वजह से समाज में ऐसे दरिंदों का मनोबल बढ़ रहा है। विशाल यादव ने कहा कि यह दुखद घटना है और इस मामले में दोषी लोगो के विरुद्ध कानूनी करवाई की जाए । इस अवसर पर दीपक सिंह यादव, अनुप यादव, मनिष सिंह यादव, सोनु, रियाज, सतिष, परंवेज, शेरू, विरु, आदर्श, राकेश, शिवा सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कच्चा मकान गिरने से बालिका घायल
Next: साड़ के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान में भाग लेने के लिए 22 जुलाई तक करें पंजीकरण

ब्यूरो 21-07-2026
d840d29d-7d7e-42f3-9432-9015f116b7b6

खेत बचाओ अभियान के तहत यूनियन बैंक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

दोना व पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन वितरण के लिए 27 जुलाई को होगा साक्षात्कार

ब्यूरो 21-07-2026
137444df-64eb-4425-a5bc-cc1173069954

जिला कारागार में निःशुल्क चर्म रोग शिविर, 533 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.