Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बढ़ रहे हैं खुजली व फंगस के मरीज

ब्यूरो 05-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। कोरोना जांच के लिए भी सतर्क है स्वास्थ्य केंद्र की टीम ग़ाज़ीपुर, 05 अक्टूबर 2020 जनपद में खुजली और फंगस इन्फेक्शन के मरीजों की बढ़ रही संख्या पर जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क है।

चरम रोग के कुछ ऐसे मामले भी सामने आएं हैं जो ठीक होने में डेढ़ महीना तक लग रहा है जबकि खुजली और फंगस इन्फेक्शन समान्यतः एक से दो हफ्ते में ठीक हो जाता है। अकेले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पर ही आजकल एक दिन में 30 से 40 मरीज आ रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि विभाग पूरी तरह सतर्क है। लोग संक्रमण होते ही अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में दिखाएँ और दवा का कोर्स पूरा करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पर तैनात डॉ अमित कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि मौजूदा समय में खुजली और फंगस के मरीजों की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है जिसकी वजह से इन दिनों इन रोगों के ज्यादा मरीज आ रहे हैं जिनका इलाज और दवा स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क दी जा रही है। उन्होंने बताया कि खुजली छोटे कीटाणु माइटस इन्फेक्शन से होता है जो एक दूसरे के संपर्क में आने, हाथ मिलाने, एक-दूसरे के कपड़े पहने, दूसरे का बिस्तर और तौलिया का प्रयोग करने से हो रहा है। इस कारण शरीर में पहले छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं और खुजलाने पर फुंसी का रूप ले लेती है। यह दाने अधिकतर उंगलियों के बीच में होते हैं और इसका असर रात के वक्त ज्यादा होता है। वहीं फंगस शरीर के नमी वाले हिस्सों में होता है। उन्होंने बताया कि यदि इस तरह के लक्षण किसी भी व्यक्ति को दिखाई दें तो तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर डॉक्टर से उचित सलाह लेकर दवा लें या जिला अस्पताल पहुंच चर्म रोग विभाग में इसकी जानकारी व परामर्श लें।
डॉ प्रियदर्शी ने ने बताया कि यदि इन दोनों रोगों के लक्षण लोगों को दिखे तो उन्हें एलर्जी की दवा लेनी चाहिए। साथ ही कपड़ों को गर्म पानी में धुलें, बेडशीट व चादर दूसरों का इस्तेमाल न करें, कपड़ों को तेज धूप में अच्छे से सुखाएं, टाइट कपड़े न पहनें, कपड़ा पहनते समय गर्मी में प्रयोग होने वाले टेलकम पाउडर लगाकर कपड़े पहने, गीले कपड़े का प्रयोग न करें, कॉटन या सूती कपड़े का प्रयोग करे, सिंथेटिक कपड़ों से परहेज करें।

कोरोना पर सतर्क है स्वास्थ्य केंद्र

कासिमाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 की जांच के लिए दो टीम बनाई गई हैं जिसमें से एक टीम स्वास्थ्य केंद्र पर आए हुए लोगों की जांच करती है और दूसरी टीम सनेहुआ ग्राम में लगाया गया है। इन दोनों टीमों के द्वारा प्रतिदिन औसतन 100 से ऊपर जांच की जा रही है जिसमें पहले की अपेक्षा पाजिटिव मरीजों की संख्या कम पाई गयी है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीज जिसमें बुखार और बदन दर्द के आ रहे हैं। इन सभी लोगों का भी कोविड-19 जांच की जा रही है। नेगेटिव आने वाले मरीजों को दवा दी जा रही है । कुछ मरीजों का जांच आरटीपीसीआर जांच के लिए वाराणसी भेजा जा रहा है। इस दौरान रिपोर्ट आने तक उन्हें कोरेनटाइन की सलाह दी जा रही है। इस दौरान उन्हें बेवजह घर से बाहर निकलने, मास्क या फेस कवर, बार बार हाथों को सेनिटाइज़ करने और दो गज की दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: न्याय दिलाने के लिए सैकड़ों लोग सड़क पर
Next: विद्युत विभाग के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन सतर्क

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.