Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार

संवाददाता 06-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का असर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है और लोग गर्मी सहित पानी न रहने से एक ही दिन में बिलबिला गये है। हॉलाकि आपूर्ति बहाल कराने को लेकर उपजिलाधिकारी सहित पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद रही।

दोपहर में एसडीएम सत्यप्रिय सिंह व कोतवाल राजीव सिंह तहसील मुख्यालय स्थित विधुत उपकेंद्र पहुंचे तो कर्मचारी नदारद रहे। अधिकारी सहित कर्मचारी का मोबाइल पर संपर्क किया तो मोबाइल बंद मिला। उपकेंद्र पर मौजूद ट्रांसमिशन के अवर अभियंता से वार्ता किया । जिस पर उन्होने अवगत कराया कि वे ट्रांसमिशन के जेई है और क्षेत्र में आपूर्ति बहाल करने का कार्य डिस्ट्रीबुयुशन का है। ज्ञात हो कि स्थानीय उपकेंद्र से संचालित 33 हजार के 6 फीडरों गोहदा, ताड़ीघाट‚ विरासराय‚ चक्काबांध‚ अमड़ा और दिलदारनगर के उपकेन्द्रों को आपूर्ति की जाती है। जिसमें से तीन फिडर गोहदा ताडीघाट और विरासराय कि आपूर्ति चल रही है। जबकि 33 ⁄ 11 केबी से संचालित 6 फीडर मलसा, जमानियां कस्बा, स्टेशन बाजार, बेटाबर, दरौली सुबह करीब 5 बजे से बंद रहा जो एसडीएम सत्यप्रिय सिंह एवं कोतवाल राजीव कुमार सिंह के प्रयास से किसी तरह शाम चार बजे चालू कराया गया। बिजली नहीं रहने से कस्बा व स्टेशन बाजार में पेयजल की समस्या गहरा गयी। इस सबंध में उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि बिजली कि समस्य कर्मचारियों अधिकारियों के हडताल पर चले जाने कारण से हुई है। कई जगहों पर आपूर्ति बंद है। जिसको भी ठिक कराने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान समय में नगर कि आपूर्ति शुरू कर दी गयी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
Next: शातिर चोरों ने कैमरे का तार काटकर विद्यालय में की चोरी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.