Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विद्युत आपूर्ति में व्यवधान के दृष्टिगत नपा प्रशासन मुस्तैद

ब्यूरो 06-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। विद्युत आपूर्ति के व्यवधान को देखते हुए नगर पालिका परिषद, गाजीपुर में जनता की कठिनाई को ध्यान में रखते हुए पानी की आपूर्ति हेतु जगह-जगह जनरेटर के माध्यम से पानी आपूर्ति की व्यवस्था बनायी है। शहर के अलग-अलग हिस्सो में अलग-अलग समय पर पानी की आपूर्ति की जायेगी। इसके अलावा कई जगहों पर टैंकर भी लगाया गया है।
अतः गाजीपुर नगर वासियों से अपील है कि जब भी पानी की आपूर्ति हो आप अपने यहां पानी एकत्रित कर लें। बिजली आपूर्ति के सामान्य होने तक ऐसी ही वैकल्पिक व्यवस्था चलती रहेगी।

विद्युत आपूर्ति में व्यवधान को दृष्टिगत रखते हुए 06.10.2020 को नगर पालिका परिषद, गाजीपुर क्षेत्रान्तर्गत जनरेटर द्वारा पेयजलापूर्ति की समय सारणी

क्र0सं0 वार्ड का नाम आपूर्ति प्रारम्भ आपूर्ति बंद
1 विवेकानन्द कालोनी 1:30 बजे 4:00 बजे
2 अष्टभुजी कालोनी 4:30 बजे 7:30 बजे
3 गोलाघाट 12:00 बजे 3:00 बजे
4 चीतनाथ 3:30 बजे 6:30 बजे
5 किला कोट 6:30 बजे 9:30 बजे
6 टाउनहाल, खोदाईपुरा 2:00 बजे 4:30 बजे
7 रुईमण्डी, रजदेपुर, लोटनइमली 4:30 बजे 7:00 बजे
8 रजदेपुर, सुजावलपुर 7:00 बजे 10:00 बजे
9 मिश्रबाजार, आमघाट, लालदरवाजा 12:00 बजे 3:00 बजे
10 मिश्रबाजार, लंका, बड़ीबाग,
टैक्सी स्टैण्ड 3:30 बजे 6:30 बजे
11 महाजनटोली 12:00 बजे 3:00 बजे
12 नियाजी 3:30 बजे 5:30 बजे
13 उर्दुबाजार 6:00 बजे 9:00 बजे
14 चाॅंदमारी 3:30 बजे 6:30 बजे
15 गोराबाजार 7:00 बजे 10:00 बजे

गाजीपुर नगर की जनता से अपील है कि निर्धारित समय पर पानी को एकत्रित कर ले।

विद्युत आपूर्ति में व्यवधान होने के कारण नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति देने हेतु नगर पालिका परिषद, गाजीपुर प्रयत्नशील

विद्युत आपूर्ति में व्यवधान होने के कारण नगर पालिका परिषद, गाजीपुर ने नगरवासियों की सुविधा हेतु पानी आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु उपलब्ध जनरेटर के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय पर पेयजल आपूर्ति का निर्णय लिया गया है जिससे नगर के सभी क्षेत्रांे में लोगो को पेयजल आपूर्ति मिल सकें। इसके अलावा टैंकर भी जगह-जगह लगाए जा रहे है। नगर पालिका परिषद, गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल प्रातः से ही जलकल प्रागंण में मौजूद रहकर पूरी व्यवस्था की देखभाल करते हुए दिशा-निर्देश दे रहे है। साथ ही सभी को निर्देशित कर अलग-अलग क्षेत्रों में व्यवस्थित ढंग से जनरेटर लगाकर समयानुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करवा रहे है। उन्होनंे सभी नगरवासियों से अपील है कि जब भी उनके क्षेत्र मंे पेयजल की आपूर्ति हो, सभी लोग अपने-अपने घरो में पानी इकठ्ठा कर लें। इस प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था विद्युत आपूर्ति के सामान्य होने तक जारी रहेगी। व्यवस्था को सुचारु रुप से योजना बनाते समय अधिशासी अधिकारी श्री लालचन्द्र सरोज, अवर अभियन्ता(जल) सुश्री पूजा सिंह एवं अवर अभियन्ता(जल) श्री रफीउल्लाह खान, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक श्री एहसान आलम, प्र0 सहा0 लेखाकार श्री सत्यम राय आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लापरवाही करने वाले के विरूद्ध दर्ज होगी प्राथमिकी-डीएम
Next: अधिवक्ताओं ने कैंडिल जला कर किया शोक व्यक्त

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.