Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भारतवर्षीय गोंड महासभा का एक जांच दल पहुंचा भदखरी

संवाददाता 07-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

कंदवा(चन्दौली)। भारतवर्षीय गोंड महासभा का एक जांच दल बुधवार को भदखरी पहुंचा और मृतक रामबचन गोंड के परिवार से भेंट कर घटना क्रम की पूरी जानकारी ली। जांच दल ने आरोप लगाया कि पुलिस घटना को गंभीरता से लेती तो रामबचन उर्फ करीमन गोंड की मौत जैसी दुखद घटना नहीं होती। जांच दल ने कहा है कि कंदवा थाना प्रभारी मामले को रफा दफा करने में जुटे हैं। महासभा ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

जांच दल को मृतक रामबचन गोंड के पुत्र राम अशीष ने बताया कि गांव के राम औतार और मनोज आदि ने रविवार की रात करीब साढ़े सात बजे उसकी मां को बुरी तरह मारा पीटा था। जब हम लोग थाने पर एफआईआर दर्ज कराने गए तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और ना ही माता का मेडिकल मुआयना ही कराया।सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। फिर रात में जब मेरे पिता की मौत हो गई तब पुलिस मेरे घर घटना स्थल पर पहुंची। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के प्रदेश सचिव गुलाब चंद गोंड ने कहा कि यदि समय रहते पुलिस ने हस्तक्षेप किया होता तो रामबचन उर्फ करीमन गोंड की मौत जैसी दुखद घटना नहीं हुई होती।घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर एसटी एससी एक्ट का मुकदमा कायम नहीं किया है। उन्होंने भदखरी कांड की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने तथा घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। जांच दल ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से मृतक परिवार को तत्काल आर्थिक मदद देने के साथ ही सरकारी भूमि का आवंटन किए जाने की मांग की है। कहा कि जांच दल शीघ्र जिलाधिकारी औरपुलिस अधीक्षक मिल कर उनके सामने सारा मामला रखेगा। जांच टीम में राम उजागीर गोंड, राम जी, महेन्द्र प्रताप गोंडसे, बलिराम,विकास प्रधान, रामपति गोंड, सुनील गोंड, राम जनम गोंड, महावीर गोंड आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी, योग गुरु ओमप्रकाश
Next: आजादी के बाद सबसे ज्यादा आत्महत्या किसानों ने किया-किसान नेता रतन सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.