Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कैंडिल मार्च निकाल जताया विरोध

ब्यूरो 07-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

दिलदारनगर। हाथरस एवं बलरामपुर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लोगो के मन से गुस्सा शांत होने का नाम ही नही ले रहा है। प्रतिदिन किसी न किसी क्षेत्र में लोग पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे है। उसी कडी में दिलदारनगर थाना क्षेत्र के भकसी गांव के लोगो ने मंगलवार की देर शाम भोला यादव के नेतृव में भकसी रेलवे फाटक से मोमबती जलाकर अम्बेडकर बाबा के प्रतिमा के पास अपना विरोध प्रदर्शन करते हुवे कैंडिल मार्च निकाला व मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रर्थना व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया और अम्बेडकर बाबा के प्रतिमा के पास लोगो ने कैंडिल को गाड़कर मनीषा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुवे अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान कैंडिल मार्च का नेतृत्व कर रहे भोला यादव ने कहा कि मनीषा के हत्यारों को कठोर से कठोर दंड दिया जाय ताकि दूसरा कोई भी व्यक्ति इस तरह की घटना करने से पहले दस बार सोचे और सपने में भी इस तरह की घटना न कर सके। वही भोला ने प्रदेश में हो रही अपराधिक घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुवे अपराधियों कि गिरफ्तारी कि मांग की व कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वो ऐसे कृत करने वालो के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई करे। ताकि ऐसे घटनाओं पर प्रतिबंध लग सके।  इस मौके पर सुनील यादव, विजय भारती, अफसर खान,अनिल कुशवाहा, श्याम नरायण भारती, ईस्वर यादव, अंगद यादव, प्रदुमन यादव, चंदन यादव, रवि भारती, पिंटू भारती, प्रेमचंद भारती,शंकर मिस्त्री, सुरेंद्र भारती, संतोष भारती,मनोज यादव, पलटन यादव, जितेंद्र भारती, रामबिलास यादव, कलाम खान, मिथुन यादव, राजकुमार यादव ,संतोष यादव,आजाद खान, कन्हैया यादव, सचितांनंद कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना काल मे प्रबंधक ने लिया फीस माफ करने का निर्णय
Next: संगठन मंत्री का प्रभार देखेंगे सुनील कुमार चौरसिया

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.