Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गुरुवार को साप्ताहिक बन्दी के विरोध में व्यापारी लामबंद

संवाददाता 07-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सेवराई(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील के समीपवर्ती सतरामगंज बाजार के व्यापारियों में गुरुवार की बन्दी को लेकर बगावत हो गया है।

गुरुवार को अधिकतर दुकानें अब खोलने का व्यपारियों का एक बड़ा धड़ा बगावत कर गोलबन्द हो गये और गुरुवार को दुकानें खोलने के लिए अपने सभी सहयोगी दुकानदारों से गुरुवार को दुकान खोलने में सहयोग की डोर टू डोर जाकर अपील कर गुरुवार की बाजार बन्दी का बहिष्कार का ऐलान कर दिया। बागी व्यापारियों नरेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अंजनी सिंह, राजू गुप्ता, जितेन्द्र प्रजापति, विनय यादव, जवाहिर वर्मा, मकसूद खां, धमेंद्र कुमार, पंकज गुप्ता, जियाउद्दीन खां, कुबेरनाथ ,राजेश गिरी, गिरधारी बिंद, राहुल विन्द आदि व्यपारियों ने बताया कि अभी कोरोना महामारी के लाक डाउन में सभी व्यपारी अभी उबर ही नहीं पाये कि कुछ लोगों द्वारा व्यपार मण्डल के नाम पर गुरुवार को बंदी करा कर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। सतरामगंज बाजार में अपने घरों में दुकान चलाने वाले बन्दी का खेल खेलकर बाहरी व्यपारियों का शोषण कर रहें हैं। सबकी दुकानें बंद करा कर अपने घर के दुकान के सामने बैठकर बैक डोर से अपनी दुकानें चलाते रहते हैं। वही इन व्यपारियों का दुसरा तर्क यह है कि गुरुवार को सभी सरकारी प्रतिष्ठानें खुली रहती है।रविवार को सरकारी संस्थानों के बन्द हो जाने के कारण उस दिन भी ग्राहकों की संख्या कम रहता है वैसे में दो दिन दुकानों का घाटा बर्दाश्त करने की स्थिति में व्यपारी नहीं रह गये हैं। इस पुरे मामले में उपजिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग करते हुए सरकारी कार्य दिवस गुरुवार को दुकानें खुलवाने में सहयोग की अपील किया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना से लापरवाही पड़ेगी भारी,पहनें मास्क रखें दो गज की दूरी
Next: वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.