Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विरोध में निकाला कैंडिल मार्च

संवाददाता 08-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह। क्षेत्र के बोगना गांव में ग्रामीणों ने बुधवार की रात्रि में हाथरस कांड कि घोर निंदा करते हुए मृतका मनीषा बाल्मीकी के लिए शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दिया व उसकी आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखकर शांति के लिए पूरे गांव में कैंडल मार्च निकाला।

गांव के रामाज्ञा राम ने कहा कि जो प्रदेश व देश के अंदर घटना हो रही है वह बहुत ही निंदनीय व शर्मनाक है व ऐसे घिनौना काम करने वाले हत्यारो को फाँसी दे देना चाहिए। जिससे ऐसे घिनौना कृत्य करने वाले लोगों को सबक मिले। वही उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कोई भी लेकिन इंसाफ होना चाहिए। इस मामले पर राजनीति करने वालों पर निशाना साधते हुए कहाँ कि दिल दहलाने वाली घटना पर भी गंदी मानसिकता वाले अपनी अपनी राजनीतिक रोटी सेकने में मशगूल है। उन्हें ऐसी ओझी राजनीति से दूर रहना चाहिए। हिंदुस्तान के अन्दर ऐसे निंदनीय घटना घटती है और सरकार रातो रात प्रशासन के द्वारा उस बेटी की लाश को परिजनों को न देकर रात में ही जला दिया जाता है तथा वहां पर पत्रकार बन्धुवों को भी नही जाने दिया जाता है। सरकार की भी काफी निंदनीय कृत है।जिसे स्पष्ट रूप से नैतिकता के आधार प्रदेश के लोगों को जबाब देना चाहिए। इस मौके पर राजकुमार कन्नौजिया, विक्रमा बौध, जयकरन, लवटू गोड़, क्रान्ति गोड़, अच्छे कुमार, मुकेश, अमित, मोनू पाल, नवीन चौहान, राजकुमार, खुरमुल्ली, आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: योग प्रशिक्षण शिविर में लोगों ने किया योगाभ्यास
Next: होम आइसोलेशन में आक्सीजन लेवल पर रखें नजर

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.