Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नहर हुई बेपानी, कैसे हो सिचाई

संवाददाता 10-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कन्दवा(चन्दौली)। नरायनपुर पंप कैनाल से संबद्ध अमड़ा बड़ी नहर व उसकी शाखाओं में इन दिनों पानी नदारत है। जिससे किसानों की धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है।पानी के अभाव में खेतों में पड़ती दरारों को देखकर किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। जबकि सिंचाई विभाग के अधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौन साधे बैठे हुए हैं। किसानों ने चेताया है कि अगर नहरों में पूरी क्षमता के साथ पानी नहीं छोड़ा जाता है तो हम सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन को विवश होंगे।

नरवन परगना के 125 गांवों के खेतों की सिंचाई के लिए अमड़ा बड़ी नहर से पानी उपलब्ध होता है।इस नहर से करीब दो दर्जन छोटी बड़ी माइनरों से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचता है।इन दिनों बड़ी नहर में पानी काफी कम है। इससे किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे उनके धान के खेतों में दरार पड़ गई हैं और पानी के अभाव में रेड़ा पर पहुंच चुकी फसलें सूखने लगी हैं।पानी के अभाव में सैकड़ों एकड़ धान की फसल सूखने की कगार पर है।इसे देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी हैं। किसान रमेश राय, देवेंद्र राय, केदार सिंह, अनिल सिंह, सुनील यादव, भानु प्रताप सिंह, इकबाल खां आदि का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे रेड़ा पर पहुंच चुकी किसानों की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है, लेकिन किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक के अचानक पहुँचते ही पुलिस महकमा में मची खलबली
Next: फिल्म के माध्यम से लोग जानेगे काला चावल के फायदे

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.