Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बैठक मे अनुपस्थि होने पर एक दिन का वेतन काटने का डीएम ने दिये निर्देश

ब्यूरो 11-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे जनपद के समस्त विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक ग्रामो में पंचायत भवन एंव सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता के सम्बन्ध में बैठक शनिवार सायं राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ।

बैठक में जिलाधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवन एव सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु चिन्हित भूमि के सम्बन्ध उपस्थित समस्त खण्ड विकास अधिकारी, ए डी ओ पंचायत, सेक्रेटरी, एंव लेखपाल से बारी-बारी से जानकारी लीं तथा जिन-जिन ग्रामो में जमीन का चिन्हाकन नही किया गया उसे तत्काल लेखपाल एवं सेक्रेटरी से नक्शे से मिलान कर चिन्हाकन का निर्देश दिया ।  जिन-जिन ग्रामो मे जमीन चिन्हित कर लिये गये है वहां अविलम्ब नापी कराते हुए निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने का निर्देश दिया। समीक्षा में दौरान जिलाधिकारी ने विकास खण्ड भांवरकोल तथा मोहम्मदाबाद में जमीनो के चिन्हाकन संतोषजनक न मिलने पर तथा जमीन चिन्हित न होने पर नाराजगी व्यक्त की । लेखपाल एवं सेक्रेटरी द्वारा कुछ स्थानो पर पर जमीन चिन्हाकन के बाद कुछ विवाद तथा जल भराव होने की बात कही गयी जिस पर जिलाधिकारी ने मशीन लगाकर जल निकासी कराने तथा विवाद वाले  स्थानो पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी से सम्पर्क पर विवाद निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि पंचायत भवन एंव सामुदायिक शौचालय निर्माण के गुणवत्ता में किसी प्रकार लापरवाही बरदास्त नही की जायेगी। गुणवत्ता मे कमी पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होने निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष घ्यान देने तथा उच्च गुणवत्ता के मैटेरियल्स का प्रयोग करते हुए कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी, ए डी ओ0पंचायत, लेखपाल, सेक्रेटरी को प्रतिदिन पॉच-पॉच ग्राम पंचातय स्तर पर कराये जा रहे कार्याे का स्थलीय निरीक्षण करते हुए डेली की रिपोर्ट उपलब्ध करोने को कहा तथा यह भी कहा कि  सेक्रेटरी प्रतिदिन निर्माण कार्याे की फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध करायेगे। जिस दिन की फोटोग्राफ्स उपलब्ध नही होता है तो उस दिन उनकी अनुपस्थिति मानी जायेगी तथा सम्बन्धित के वेतन से कटौती की जायेगी। जिलाधिकारी ने सचिव भोला चौरसिया जमानियां, ओम प्रकाश ग्राम विकास अधिकारी भांवरकोल, सचिव जीतेन्द्र सिंह यादव रेवतीपुर, प्रमोद यादव ग्राम पंचायत अधिकारी रेवतीपुर, क्रान्ति भूषण ग्राम पंचायत अधिकारी जमानियां , लेखपाल नागेन्द्र सिंह मो0बाद, श्वेता सिंह सैदपुर, वंश पाण्डेय, लुरखुर राम  मोहम्मदाबाद  को बैठक मे अनुपस्थि होने पर एक दिन वेतन काटने और अपने कार्य के प्रति रूचि न लेने तथा अपने पदीय दायित्वो का निर्वहन न करने पर लाल स्याही से सेवा पुस्तिका में अंकन करने का निर्देश दिया तथा लेखपाल अरूनेन्द्र मो0बाद, राम भुवन गौतम मो0बाद, ग्राम विकास अधिकारी बबलू गुप्ता बिरउपुर जमानियां, अशोक कुमार राय बसुहारी जमानियां तथा सुरेश प्रसाद ग्राम विकास अधिकारी जमानियां को अपेक्षित कार्य के प्रति लापरवाही पर स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त लेखपाल,सेक्रेटरी, एंव अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 1,50000 रुपये की वसूली के साथ 15 लोगों का विद्युत कनेक्शन काटा
Next: जनपद में 27 भू-मालिको को प्रॉपर्टी कार्ड का हुआ वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.