Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग,नगदी सहित घर गृहस्थी का समान जल कर राख

संवाददाता 14-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से नगदी सहित घर गृहस्थी का समान,व दो झोपड़ी जल कर राख। मालूम हो कि क्षेत्र के सराय मुबारक तरौटी गांव में रामसति राम अपने पत्नी राधिका देवी, एक बच्ची, तीन बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रहे थे कि अचानक रात के 12 बजे झोपड़ी में आग लगने से वह अवाक हो गए किसी तरह बच्चों सहित पत्नी को लेकर बाहर भाग खड़े हुए।और शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुँचें और अगल बगल हैंडपंप के पानी से आग बुझाने में कामयाब हुए।

आग बुझती तब तक उसमें रखा दो कुतंल गेहूं,एक कुतंल चावल,खाना बनाने वाला सभी सामग्री, बर्तन, रजाई, गद्दा,चौकी, चारपाई, परिवार का पूरा कपड़ा एवं साइकिल, ठेला गाड़ी, 8000 नगद रूपये, व दो झोपड़ी जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को विवश हुआ,मालूम हो कि रामसति राम अत्यंत गरीब व्यक्ति है जो मजदूरी करके तथा ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।मौके पर पहुँचें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार त्रिपाठी ने मदद देने व दिलाने का आश्वासन देते हुए कोटेदार के माध्यम से 1 कुतंल गेहूं एवं चावल दिलाने का काम किया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल कासिमाबाद बलवान सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल, रामनारायण यादव जि०पं०स० प्रतिनिधि, युवा समाजसेवी शैलेश यादव, श्रवण यादव, पतरु यादव, इंदल सहित आदि लोगों ने मौका मुआयना किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के फोटो कापी के कार्य हेतु ई निविदा आमत्रित
Next: सरकार ने कोई योजना विकाश की नही बनाई है – आशुतोष सिन्हा

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.