Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मनाई गई पुण्यतिथि

संवाददाता 17-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह। क्षेत्र के गांई चट्टी पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.रामनाथ सिंह की 22 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति डां हरिकेश सिंह ने प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दिप प्रज्ज्वलित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में काफी योगदान हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का रहा है। जिसमें स्व.रामनाथ सिंह ने अपनी जान की बाजी लगाकर इस देश को स्वतंत्र कराने में अपना अहम योगदान देने का काम किया। आज हमें उनके पद चिन्हों पर उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए और अनुसरण करना चाहिए तभी राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि स्व.रामनाथ सिंह ने मटेहूं चट्टी से सलामतपुर मार्ग को श्रमदान करके बनवाए थे उनके द्वारा गाई में पशु अस्पताल साधन सहकारी समिति मिडिल स्कूल का निर्माण हुआ। गाजीपुर जनपद के उत्तरी छोर पर भैसही नदी के किनारे बसा हुआ गांई ग्राम सभा उनके नाम से जानी जाती है वे हमेशा क्षेत्र और जिले का विकास चाहते थे। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि नितेश कुशवाहा, पीएन इंटर कॉलेज के प्रबंधक योगेश चन्द्र सिंह, रामकरन यादव, कामता यादव, चंद्रिका सिंह, रोहित सिंह, लल्लन सिंह, राधेश्याम सिंह, मनोज सिंह, ग्राम प्रधान पुंजेश सिंह,  फुलेंदर यादव, देवानंद यादव, भगवती शरण दुबे, प्रमोद सिंह, राम बहादुर मौर्य, उमेश सिंह, लल्लन सिंह, रामअवतार राम, रमेश सिंह, मुरली यादव, वीरेंद्र सिंह, अंबिका यादव, डब्बू चौबे, अजय कुमार श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश सिंह, राजेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, नन्हे लाल यादव आदि लोगों अपने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता सेनानी परिवार के प्रहलाद सिंह व संचालन तथा अभार व्यक्त डॉ कृष्ण मोहन सिंह जी ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
Next: चोरों ने स्कूल को बनाया निशाना

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.