Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति का हुआ शुभारम्भ

ब्यूरो 17-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 17 अक्टूबर से मिशन शक्ति का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा किया गया।

जनपद स्तर पर शारदीय नवरात्र से बासंतिक नवरात्र तक चलने वाले इस अभियान का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद के प्रभारी मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने जिला पंचायत सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एंव विशिष्ट अतिथियो को पुष्प देकर सम्मानित कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के वालेन्टियर द्वारा नाटक प्रस्तुति तथा सांस्कृतिक कलाकर राकेश कुमार के गीत उपस्थित आगन्तुको के मनमोहक का केन्द्र रहा। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने नारियो के सम्मान के लिए आज मिशन शक्ति का शुभारम्भ किया है आज हमे समाज में महिलाओ के प्रति सोच को बदलने की जरूरत है तभी समाज में नारियो के प्रति सम्मान की क्षमता विकसित होगी। हमे अपने विचारो में परिवर्तन लाते हुए समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना है। उन्होने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती हैै वहां देवताओ का वास होता है एंव जहा अपमान होता है वहां जो भी शुभ कार्य होना होता है वह नष्ट हो जाता है। आज के दौर में महिलाओ को आगे लाने की जरूरत है ताकि वे अपने जीवन के पथ पर अग्रसर हो। पुरूष एंव नारी ईश्वर की एक सुन्दर रचना है इसमें कोई भी भेद ईश्वर ने नही किया है तथा इसमें भेद-भाव करना उचित नही है। उन्होने कहा कि अनेक प्रकार की कठोर सजाओ का कानून में प्राविधान होने के बावजूद भी ऐसी हृदय विदारक घटनाए घट जाती जो निन्दनीय है। यह पाश्चात्य संस्कृति, अग्रजो, मुगलो, मैकाले के शिक्षा पद्धति का दुष्परिणाम है कि हमारे देश के बच्चो का पूर्व काल के सापेक्ष अपने माता-पिता से प्रेम,लगाव कम होता जा रहा है वो पश्चात्य संस्कृति में ढल रहे जिससे हमारा समाज दुषित होता जा रहा है। आज जो समस्याए खड़ी है वो सरकार एवं पुलिस के बल पर नही रोकी जा सकती।यह एक सामाजिक क्रान्ति, वैचारिक आन्दोलन,विचारो का परिवर्तन तथा जब तक लोगो के मानसिक सोच में परिवर्तन नही आयेगा तब तक इस तरह की घटनाओ को रोक पाना सम्भव नही है। हमे अपने अन्दर बदलाव लाने की जरूरत है। कार्यक्रम में
विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, विधायक मोहम्मदाबाद अलका राय, विधायक जमानियां सुनीता सिंह, विधायक सदर संगीता बलवंत, शासन द्वारा नामित जनपद की नोडल अधिकारी अर्चन गहरवार सदस्य सचिव, राज्य महिला आयोग लखनऊ, पुलिस अधीक्षक डा0 ओम प्रकाश सिंह ने महिलाओ तथा बालिकाओ की सुरक्षा व सम्मान के लिए मिशन शक्ति के सम्बंध अपने-अपने विचारो को व्यक्त करते हुए नारी सुरक्षा सम्मान के प्रति संकल्प लिया।

जिलाधिकारी एम.पी.सिंह ने मिशन शक्ति के सम्बन्ध में कराये जाने वाले कार्यो के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन तथा महिला अपराध व बाल अपराध के संबंध में जागरुकता पैदा करने हेतु प्रत्येक सप्ताह के विशिष्ट कार्यक्रम भी आयोजित जायेगे। यह कार्यक्रम जनपद में 180 दिनो तक गतिमान रहेगा। इस अभियान के दौरान जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान किया जायेगा। प्रथम चरण में इस अभियान को जागरूकता आधारित रखते हुए द्वितीय चरण में मिशन शक्ति के इन्फोर्समेंट ( क्रियान्वयन ) पर बल दिया जायेगा। सभी संबंधित विभाग कन्वर्जेन्स मॉडल के माध्यम से इस विशेष अभियान में सहयोग प्रदान करेगें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस विशेष अभियान में एक समिति बनाकर विभिन्न रोल मॉडल का चयन किया जायेगा। इसमे ऐसी महिलाओं एवं बालिकाओं का चयन किया जाएगा जो कि विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए एक प्रेरणा बनी है उदाहरण स्वरूप ऐसी महिलाएं एवं बालिकाएं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों जैसे महिला सशक्तिकरण, भू्रण हत्या रोकने सम्बन्धी अभियान, उद्यमिता , शिक्षा , महिला अपराध रोकने इत्यादि इन क्षेत्रों में सफलता पाकर जनपद के लिए रोल मॉडल बनी हैं, उनका चयन रोल मॉडल के लिए किया जाए। इसके अतिरिक्त लैंगिक आधारित संवेदीकरण, ध्वनि संदेश, साक्षात्कार, प्रशिक्षण, थानों पर कार्यक्रम तथा ग्रामीण स्तर पर जागरूकता उत्पन्न किये जाने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
उन्होने कहा कि महिलाओं में स्वावलम्बी बनने की प्रकिया को बढ़ाई जायेगी। विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न स्तरों पर शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं में लाभार्थियों का चयन एवं प्रशिक्षण के कार्यक्रम कराए जायेगें। विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान किए जाने हेतु महिलाओं, बालिकाओं के जागरुकता शिविर आयोजित कर उन्हें इन कार्यक्रमों के लाभों के बारे में अवगत कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि महिला एवं बाल अपराध की मॉनिटरिंग हेतु जनपद स्तर पर कमेटी सक्रिय रहेगें। उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षा से संबंधित समस्त विभागों द्वारा यह सुनिश्चित करना होगा कि प्राप्त शिकायतों में पीड़िता शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि के स्तर तक कार्यवाही को गतिमान रखा जाए। इसी तरह पुलिस विभाग के अन्तर्गत 1090 एवं यूपी 112 द्वारा एक साथ मिलकर पीड़ित की शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित कराया जायेगा और पीड़ित महिला, बालिका की संतुष्टि तक कार्यवाही जारी रखी जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया जाना एक अच्छी पहल है जो स्थापित किये है तथा इसको व्यापक स्तर पर सुदृढ किया जायेगा। प्रत्येक थाने में एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा अभियान चलाते हुए शोहदो पर कार्यवाही की जायेगी । साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठान, बैंकिंग संस्थान, चिकित्सालय व अन्य सार्वजनिक संस्थाओं में होने वाली जनसामान्य के एकत्रित होने के दृष्टिगत अभियान की कार्ययोजना/संचालन सुनिश्चित कराया जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी मंत्री जी ने उपस्थित लोगो को माता-पिता एंव पुरूषो द्वारा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में रहने हेतु सुरक्षा शपथ दिलायी तथा मिशन शक्ति में प्रचार-प्रसार हेतु लगे एल ई डी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जो शहर एंव कस्बो के विभिन्न क्षेत्रो में जाकर नारी सुरक्षा सम्मान के प्रति लोगो में जागरूकता पैदा करेगी। तत्पश्चात जिला महिला चिकित्सालय पहुचकर 100 बेड महिला चिकित्सालय भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। कार्यक्रम समापन पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने उपस्थित मुख्य अतिथि एंव अन्य विशिष्ट अतिथियो का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के ए सी टी सुभाष प्रसाद ने किया। कार्यक्रम आशा, आगनवाड़ कार्यकत्री, महिला पुलिस ,जिला कार्यक्रम अधिकारी डी के पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी जीसी मौर्य, जिला प्रोबेशन
अधिकारी अनिल सोनकर, एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
………………………………….

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टॉप टेन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सौपा ज्ञापन

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.