Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जयकारे के साथ किया मां कामख्या देवी के दर्शन, पुजन

संवाददाता 21-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर(गहमर)। पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात मां कामाख्या धाम पर शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन माँ स्कंदमाता के पूजन अर्चन हेतु श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। स्थानीय क्षेत्र के अलावा समीपवर्ती बिहार एवं अन्य जनपद से श्रद्धालु दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से पहुंच कर मां का दर्शन कर अपने तथा अपने परिवार की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।

सुबह से ही दर्शनार्थियों के आने जाने का जो क्रम शुरू हुआ वह देर शाम तक चलता रहा । दर्शनार्थी कतारबद्ध होकर मां के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए दर्शन पूजन किए। शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन मंदिर परिसर में लोग अपनेे छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराते दिखे।आज नारियल, प्रसाद,मनिहारी एवं जलपान की दुकानों पर काफी चहलपहल दिखी। हालांकि कोरोना का असर भीड़ पर साफ दिख रहा था। हर वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ में कमी नजर आई। वही सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह तथा चौकी इंचार्ज कामाख्या कौशलेंद्र सिंह अपने महिला तथा पुरुष कांस्टेबलों के साथ पूरे परिसर का चक्रमण करते नजर आए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिजली का करन्ट लगने से मौत
Next: मां मंशा देवी के चरणों मे भक्तों की भीड़

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.