Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चारों भाइयों का मिलन देख लोग हुए भाव विह्वल

संवाददाता 26-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कन्दवा(चन्दौली)। परे सिंधु नहीं उठत उठाए, बरबस कृपा सिंधु उर लाए। क्षेत्र के अरंगी गांव में चल रही रामलीला के आखिरी दिन रविवार की रात भरत मिलाप और राम राजगद्दी की लीला का मंचन किया गया। राम -लक्ष्मण- भरत और शत्रुघ्न चारों भाइयों का मिलन देख लोग भाव विह्वल हो उठे।

लीला का आरंभ लंका विजय के बाद हनुमान जी द्वारा माता सीता और श्रीराम के अयोध्या पहुंचने की सूचना देने के साथ होता है।इसके कुछ देर बाद विभीषण का रथ जयकारों के साथ पहुंचा।जिन्हें आदर के साथ बैठाया गया। कुछ देर बाद श्रीराम माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचते हैं।राम के आने की सूचना पर भरत- शत्रुघ्न साष्टांग लेटकर भगवान राम की प्रतीक्षा करते हैं। श्रीराम-लक्ष्मण सजल नयनों से बाहें पसार कर दौड़ पड़ते हैं। भरत- शत्रुघ्न को जब उन्होंने उठाकर गले लगाया तो लोग भाव विह्वल हो उठे और सभी के नयन सजल हो उठे । उसके बाद गुरु वशिष्ठ श्रीराम का राज्याभिषेक करते हैं और राजगद्दी पर बैठाते हैं। इसके साथ ही चारों तरफ हर हर महादेव और जय श्रीराम का जयकारा गूंजने लगता है और पुष्पों की बारिश होने लगती है। इससे पूर्व शनिवार की रात लक्ष्मण शक्ति,मेघनाथ वध और राम रावण युद्ध का मंचन किया गया। इस दौरान दिवाकर पांडेय, धन्वंतरी पांडेय, अखिलेश सिंह, सिक्कू सिंह, विकास, आलोक, अंकित आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल,मुकदमा दर्ज
Next: किशोर-किशोरियों को दी जाएगी आयरन की गोली

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.