Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक नवंबर से बनेगा आयुष्मान गोल्डन कार्ड

ब्यूरो 28-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनाए जाने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राइफल क्लब में एक बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के 539 गांव जहां अभी तक एक भी गोल्डेन कार्ड नहीं बने हैं, वहाँ शत-प्रतिशत लाभार्थी परिवार के सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि जनपद में इस योजना के तहत 1.40 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। लेकिन जनपद के 539 गांव में अभी तक एक भी गोल्डन कार्ड के नहीं बने हैं जिसके लिए शासन के निर्देश पर एक नवंबर से विशेष गोल्डन कार्ड शिविर लगाया जाएगा। यह गोल्डन कार्ड जन सेवा केन्द्रों (सीएससी) के माध्यम से बनाया जाएगा जिसके लिए लाभार्थी को प्रति कार्ड 30 रुपये देना होगा।
डॉ सिन्हा ने बताया कि गोल्डन कार्ड बनाए जाने को लेकर इन गांव में एक परिवार में पाँच सदस्य का औसत माना गया है जबकि बहुत से लाभार्थियों का नाम लिस्ट में शामिल तो हैं लेकिन उनका निवास गांव में नहीं होने की वजह से उन्हें इस योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है। इन्हें अब इस शिविर के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाकर योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को शिविर तक लाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को लिस्ट उपलब्ध करा दी गयी है जो लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड कैंप तक लाएंगी। आशा को प्रति लाभार्थी 10 रुपये विभाग द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में आयुष्मान भारत के 1,12,334 लाभार्थी हैं जबकि मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत 11,915 लाभार्थी हैं जिसके सापेक्ष अब तक 1,40,069 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।

बैठक में सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता, एसडीएम, एमओआईसी, बीडीओ सहित तमाम लोग शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शिक्षकों सहित छात्र–छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
Next: किसानों की लड़ाई किसान ही लड़ेंगे-किसान रतन सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.