Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

थानेदार सुलताना डाकू बनकर, कर रहे खुलेआम लूट पाट-पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

ब्यूरो 30-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। डबल इंजन की सरकार विकास के मुद्दे से जनता को भटका कर धर्म, शौर्य और झूठ का प्रोपगंड़ा फैला रही है। जनता जाग गयी है और विकास, बेरोजगारी व किसानों के सवाल पर चुप्पी साध रखी सरकार से जवाब मांग रही है। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। प्रदेश में लूट खसोट मची हुई है। प्रदेश के पुलिस अंग्रेजो के जमाने की पुलिस को पीछे छोड़ चुकी है और प्रदेश के थानेदार सुलताना डाकू बन कर खुलेआम लूट पाट कर रहे है। तहसील के अधिकारी जनता का खून चुस रहे है और जनता को परेशान कर रहे है। उक्त बाते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को सेवराई स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेस में कही।

उन्होंने भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि भाजपा की सरकार विकास व रोजगार के मामले में चुप्पी साधे हुए है। विहार चुनाव में जनता सत्ता के खिलाफ हो गई है। आज वहॉं पर सरकार के खिलाफ बोटिंग हो रही है व युवा खुलकर तेजस्वी के साथ है तो भाजपा के लोग घबड़ा गये है तथा तेजस्वी पर परिवारवाद तथा अनाप सनाप आरोप लगाये जा रहे है। जबकि इनके अपने पार्टी के कद्दावर नेताओं के लोग व करीबी रसूकदार पदों पर काबिज है। भाजपा के बडे नेताओं के बेटे विधायक व मंत्री है जबकि किसान, गरीब, नौजवान आज भी रोजगार की वॉट जोह रहा है।

दो करोड़ लोगों को रोजगार, किसानों का दुगुना आय व पन्द्रह करोड़ रुपये देने के वादे से भाजपा की सरकार भटक गई है। प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की आय बढ़ रही है वही जनता का आय घट रहा है। प्रदेश की चुनाव में भटकाने वाले मुद्दे उठाये जा रहे है। विकास का मुद्दा गौड़ हो गया है। आज पैसेजर ट्रेन नहीं चल रही है आम जनता आज त्रस्त है। मजदूर आज कही आने जाने के लिए दर दर भटक रहे है। जबकि सरकार ट्रेन व प्लेटफार्म बेच रही है। विहार में तेजस्वी ने जो अलख जगाया है उसकी गूज पुरे देश में सुनाई दे रहा है। भाजपा की सरकार में आम लोग त्रस्त हो गये है। अगामी 2022 के चुनाव में सपा की सरकार बेनगी क्योकि जनता भाजपा की झूठ को समझ गई है। प्रदेश की जनता अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर विश्वास कर रही है। सपा की सरकार में चहुओर विकास हुआ है। भाजपा की सरकार चुनाव में विकास के मुद्दे से दूर हो कर दूसरे राजनीतिक दलों के लोगों पर किचड़ उछाल रही है। प्रदेश के उपचुनावों में समाजवादी पार्टी परचम लहरायेगी। चुनावों में अभिनन्दन को लाने की जरूरत नही बल्कि आने वाले नस्लो को सुधारने की जरूरत है। भाजपा झूठ बोलने की मशीन है। भाजपा की सरकार में कोरोना का फ्री टेस्टिंग पूरा हो नहीं पा रही है और विहार चुनाव में फ्री वेक्सिंग देने की बात किया जा रहा है जो जनता के साथ छलावा है।

नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षाविदों का पैनल बनाकर यह शिक्षा नीति नही बनाई गई है। इसमें तमाम खामिया है। लगता है तबला बजाने वाला नई शिक्षा नीति बनाये है। इस नीति से देश का भला होने वाला नहीं है। भाजपा के लोग जो कहते वह करते नहीं है। यही इनकी विशेषता है। उक्त मौके पर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, शरफराज खाँ, जमशेद खाँ, पप्पू यादव, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: न्यायालय में उपस्थित न होने पर हुई कुर्की की कार्रवाई
Next: एक नवम्बर को होगी बावनों दोनवार महासभा की बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर गाजीपुर में धारा 163 लागू, 31 अगस्त तक निषेधाज्ञा प्रभावी

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.