Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गुरु का स्थान सर्वोपरि – चंद्रेश महराज

संवाददाता 30-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। राधा-माधव ट्रस्ट सब्बलपुर के प्रांगण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा महोत्सव में भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने कहा कि भगवान को देखने के लिए लौकिक चक्षु की आवश्यकता नहीं होती अपितु भगवान हृदय में ही अवस्थित होते हैं तो उनको देखने या अनुभव करने के लिए अंतरचक्षु अथवा ज्ञानचक्षु की आवश्यकता होती है।

जब एक बार हम उन्हें अपने हृदय देश में देख लें तो फिर पुत्र, पति, पिता अथवा किसी अन्य चर-अचर में भी भगवान की छवी दिखलाई पड़ रही है। ऐसा भाव करते हुए हमें जीवन व्यतीत करना चाहिए। यदि हम संसार के प्रत्येक चराचार जगत में भगवान को ही अनुभव करने लगेंगे तो फिर हमसे किसी के भी प्रति अपराध नहीं हो सकता। महादानी दैत्यराज बलि के प्रसंग की चर्चा करते हुए महाराज ने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोपरि है लेकिन तभी तक जब तक वह धर्मानुकूल एवं परमात्मा के मिलन की आस में सहयोगी रहे , यदि गुरु भगवान की उपलब्धि अथवा सद्पात्र को दान देने में बाधक बन रहा हो तो उस गुरु को भी त्याग देना चाहिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सेमीनार का होगा आयोजन
Next: बाइक सवार ने चार युवतियों को मारा धक्का, जाम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.