Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अचानक मौसम में आए बदलाव से किसानों की उड़ी नींद

संवाददाता 31-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कन्दवा(चन्दौली)। बार बार बदल रहे मौसम और बेमौसम बदली छाने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींचने लगीं हैं।

किसानों की चिंता है कि अगर बेमौसम बारिश हुई तो उनकी खून पसीने की गाढ़ी कमाई अंतिम समय में बर्बाद हो जाएगी।
पिछले दो दिनों से आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि लग रहा है अक्टूबर का महीना हम लोगों के लिए मुसीबत लेकर आया है। सिकठा गांव के किसान रतन सिंह का कहना है कि अगर अब बारिश हुई तो धान की फसल को काफी नुकसान होगा।अचानक मौसम में आए बदलाव ने किसानों की नींद उड़ा दी है। किसानों को डर है कि अगर बारिश हुई तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। किसान देवी देवताओं को मनाते नजर आ रहे हैं। मौसम विज्ञानी केएम पांडेय का कहना है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू कॉलेज में पी.एच.डी. कोर्सवर्क परीक्षा संपन्न
Next: कोविड-19 के दौर में तिरस्कार व भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा बनेंगे चैंपियन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.