Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महर्षि बाल्मीकि जयन्ती जनपद में भव्य रूप में मनाई गई

ब्यूरो 31-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। शासन के निर्देशानुसार आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मीकि जयन्ती जनपद में भव्य रूप में मनाई गई। इस अवसर जनपद में कई आयोजन किये गए। जनपद के सभी ग्राम पंचायतो, गंगा आश्रम जीवपुर रघुनाथपुर एवं गोविन्दपुर रामपुर माझा गाजीपुर के मंदिरों पर रामायण का पाठ कराया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एम पी सिंह ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं उन्होंने विश्व प्रसिद्ध कालजई कृति रामायण महाकाव्य की रचना श्री राम के जीवन काल में की। महर्षि बाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं जिनके द्वारा रचित रामायण विश्व के आदि ग्रंथ के रूप में आज भी पूज्यनीय है, जो व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्रीय मूल्यों के निर्माण में वैश्विक स्तर पर मार्गदर्शन का आधार है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार- प्रसार व जन सामान्य को इससे जोड़ने के लिए मंदिरों पर दीप प्रज्वलन, दीपदान के साथ साथ अनवरत 8 घंटे,12 घंटे, 24 घंटे का रामायण का पाठ किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया जिसके क्रम में मन्दिरों में रामायण का पाठ कराया जा रहा है। उन्होनें कहा कि कार्यक्रमों में कोविड-19 के शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया गया तथा सभी लोगो द्वारा अनिवार्य रूप से मास्क पहने रहने तथा 2 गज की दूरी का पालन किया गया। कार्यक्रम का क्रियान्यवन पर्यटन विभाग द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोविड-19 के दौर में तिरस्कार व भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा बनेंगे चैंपियन
Next: लौह पुरुष की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.