Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नियमों का करें पालन – एसपीआरए अनिल कुमार झा

संवाददाता 03-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को महाविद्‍यालय के संगोष्ठी कक्ष में महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया और लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने एवं गाड़ी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने सहित निःशुल्क हैल्मेट का वितरण किया गया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार झा ने बदलते परिवेश में व्यवहार में परिवर्तन की अपील के साथ नारी सम्मान एवं सुरक्षा हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए छात्राओं से अपने ऊपर होने वाले अत्याचार को न छिपाने का आग्रह किया। महिला थाना प्रभारी ममता ने महिलाओं से सम्बन्धित कुछ एक महत्वपूर्ण कदम जो शासन द्वारा उठाए गए हैं। उसकी समुचित जानकारी दी गई।कोतवाली जमानियां के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने थाने में बने महिला हेल्प डेस्क और प्रदेश सरकार की महिलाओं के प्रति संजीदगी पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनसे जुल्म सहन न करने और आगे आने की अपील की। इस अवसर पर हैलमेट मैन राघवेंद्र ने लगभग 100 हेलमेट एवं पांच लाख रुपए का निः शुल्क बीमा छात्राओं को उपलब्ध कराया।बताते चलें कि बिहार राज्य के कैमूर जनपद निवासी राघवेन्द्र कुमार ने 2014 में अपने जिगरी दोस्त को सड़क हादसे में खो दिया था।अपने मित्र के प्रति संवेदना को जीवंत रखने के लिए वे निःशुल्क हेलमेट इसलिए बांटते हैं कि ऐसा किसी और के साथ न हों।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा.शरद कुमार ने तथा संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय‚  डॉ.मदन गोपाल सिन्हा, डॉ.अरुण कुमार, डॉ.संजय कुमार सिंह, डॉ.राकेश कुमार सिंह, डॉ.मातेश्वरी प्रसाद सिंह, मनीष कुमार सिंह, सूरज कुमार जायसवाल, कमलेश प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा दिवस का 4 नवम्बर को होगा आयोजन
Next: ट्रेलर का ट्रक से हुआ टक्कर, एक घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.