Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ट्रकों के जाम से लोग रहे हलकान

संवाददाता 03-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कन्दवा(चन्दौली)। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर तलासपुर के पास लगे नो एंट्री के चलते मंगलवार को तलासपुर से कुसी तक करीब आठ किमी लम्बा वाहनों का जाम लगा रहा। जाम के चलते मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाजीपुर के जमानिया में सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक लगी नो एंट्री के चलते मंगलवार को एक लेन में तलासपुर काली मंदिर से कुसी गांव तक करीब आठ किमी लम्बा वाहनों का जाम लगा रहा।
जिससे एक तरफ से वाहन धीरे धीरे निकलते रहे। क्षेत्र के जानकर लोग तो लिंक मार्गों से निकल गये लेकिन अनभिज्ञ लोग काफी परेशान रहे। हालत ये रहा कि जाम में अगर कोई मरीज फंस जाए तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी जान भी जा सकती थी।सुबह से लग रही वाहनों की कतार धीरे धीरे कुसी तक पहुंच गई।जिससे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।रात नौ बजे नो एंट्री खुलने के बाद आवागमन शुरू होगा तब जाकर लोगों को राहत मिलेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समस्या को महिला थानाध्यक्ष ने सूना
Next: नसबन्दी शिविर का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.