Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसान गोष्ठी और बीज वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संवाददाता 08-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(चन्दौली)। कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के क्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चर बीएचयू द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति परियोजना के अंतर्गत रविवार को सिकठा गांव में किसान गोष्ठी और बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रो0 रमेश चन्द्र ने 100 महिला और पुरुष किसानों को चालीस किलो प्रति एकड़ एचडी 2967 और कर्ण वंदना प्रजाति गेहूं के बीज का निशुल्क वितरण किया।कृषि गोष्ठी में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों ने मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन,मुर्गी पालन,बकरी पालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
बीएचयू इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर के डायरेक्टर प्रो0 रमेश चन्द्र ने कहा कि सोनभद्र के 10 ब्लाकों और चन्दौली के बरहनी, सकलडीहा और शहाबगंज ब्लाक में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए ये योजना चलाई जा रही है।कहा कि विशेष अनुदान के तहत किसान समूह सहायता बनाकर खेती करें।गोष्ठी में मक्का विशेषज्ञ प्रो0 जेपी शाही ने मक्के की खेती को बढ़ावा देने और उससे आय दोगुना करने की जानकारी दी। वहीं उद्यान विशेषज्ञ प्रो0 अखिलेश पाल ने किसानों को उद्यान से जुड़ी जानकारी दिया।तो वहीं बीज विशेषज्ञ डॉ पीके सिंह ने बीज की गुणवत्ता पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस दौरान अनुसूचित जाति के 100 किसानों में 22 हेक्टेयर खेत के लिए 22 कुंतल गेहूं का बीज वितरित किया गया।जिसमें 18 कुंतल एचडी 2967 और चार कुंतल कर्णवन्दना गेंहूं का बीज शामिल था। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों को चन्दौली काला चावल का पैकेट देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर डॉ महेन्द्र सिंह, प्रगतिशील किसान रतन सिंह,अनिल सिंह,ज्ञानचन्द्र सिंह आदि लोग मौजदू रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला डिग्री कॉलेज के छात्राओं को हेलमेट मैन प्रदान करेगें हेलमेट
Next: युवा शक्ति संस्था के सदस्य ग्राम प्रधान से मिले

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.