Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कुपोषित बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को आईसीडीएस के तहत मिलेगा सूखा राशन

ब्यूरो 09-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) कुछ बदलाव के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सूखा राशन वितरण करेगा। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। नये नियम के तहत अब अनुपूरक पुष्टाहार की जगह सूखा राशन जैसे गेहूं, दाल, चावल व दुग्ध पदार्थ आदि वितरित किया जायेगा।

विभाग राशन में बदलाव होने के बाद अक्टूबर 2020 के राशन का वितरण शुरू करेगा। जिले के 4127 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सूखे राशन का वितरण जाएगा । इसके लिए समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविका व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) दिलीप कुमार पांडेय ने बताया – शिशु, गर्भवती, धात्री व किशोरियों के स्वास्थ्य व सही पोषण को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभाग के माध्यम से दिए जा रहे अनुपूरक पुष्टाहार (वीनिंग फूड, मीठा, नमकीन, दलिया व लड्डू प्रीमिक्स) के स्थान पर सूखा राशन गेहूं, दाल, चावल व दुग्ध पदार्थ जैसे देसी घी, स्किम्ड, मिल्क पाउडर आंगनबाड़ी केन्द्रों से वितरित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि परियोजना स्तर पर इस तरह की प्रणाली को विकसित होने तक पोषाहार के रूप में सूखा राशन (दाल, चावल, गेहूं) व दुग्ध पदार्थ (देशी घी एवं मिल्क पाउडर) आंगनबाड़ी केन्द्रों से वितरित किया जायेगा।
डीपीओ ने बताया कि गर्भवती, धात्री, महिलाओं व 11 से 14 वर्ष की किशोरियों को प्रतिमाह दो किलो गेहूं, एक किलो चावल, 750 ग्राम दाल, 750 ग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं हर तीसरे महीने 450 ग्राम देशी घी पोषाहार के रूप में विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। छह माह से तीन वर्ष के बच्चों को प्रतिमाह 1.5 किलो गेहूं, एक किलो चावल, 450 ग्राम दाल, 400 ग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं हर तीसरे माह 450 ग्राम देशी घी दिया जायेगा। अति कुपोषित बच्चों को प्रतिमाह 2.5 किलो गेहूं, 1.5 किलो चावल, 500 ग्राम दाल, 750 ग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर हर तीसरे महीने 900 ग्राम देशी घी पोषाहार के रूप में वितरित किया जायेगा।
डीपीओ ने बताया कि पूर्व की भांति ही नया सूखा राशन भी कलर कोडेड होगा। गर्भवती व धात्री के लिए पीला, छह माह से तीन वर्ष के बच्चों के लिए आसमानी नीला, तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए हल्का हरा, किशोरियों के लिए गुलाबी व अति कुपोषित बच्चों के लिए लाल रंग की पैकेजिंग में सूखे राशन का वितरण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कामगार और श्रमिक आयोग के जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
Next: श्री राम के चरित्र को अपने जीवन में उतारें-पंडित गोविंद शास्त्री

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.