Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उत्कृष्ट शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है-प्रो.अनिरुद्ध सिंह यादव

ब्यूरो 11-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा उत्तर प्रदेश शासन की रीस्किलिंग आफ टीचिंग योजना के अंतर्गत बुधवार को आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार में उच्च शिक्षा में आनलाइन पाठ सामग्री का सृजन विषय पर वेविनार का सफल आयोजन किया गया।

वेबिनार के मुख्य अतिथि प्रो. अनिरुद्ध सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है।यदि शिक्षा को ठीक कर लिया जाए तो पूरा समाज ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा शिक्षा जगत में सर्वोत्तम मस्तिष्क जब तक नहीं आएगा तब तक भारत विश्व गुरु के पद पर पुनर्स्थापित नहीं हो सकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में देने के प्रस्ताव को प्रोफेसर यादव ने सराहना करते हुए प्रधानमंत्री जी की सूझ बूझ हेतु कृतज्ञ आभार प्रकट किया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.निर्मला एस.मौर्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि कम से कम संसाधनों में यदि अच्छी शिक्षा दी जा सके तो यही रिस्कीलिंग आफ टीचिंग है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन छोटे-छोटे वीडियो बनाकर पाठ्य सामग्री को अपलोड किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक लोगों तक शिक्षा का प्रकाश फैल सके। इस दिशा में हमारा विश्वविद्यालय अनवरत कार्य कर रहा है। मुख्य वक्ता के रूप में आई.आई.आई.टी.ए.प्रयागराज के एसोसिएट प्रोफेसर नीतीश पुरोहित ने ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में कैसे पाठ्य सामग्री का निर्माण हो सकता है इसे पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को बखूबी समझाया।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुल गीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत के साथ हुआ।कार्यक्रम का सफल संचालन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो.राकेश कुमार यादव एवं आभार ज्ञापन डॉ.अखिलेश चंद्र द्वारा किया गया।इस वेव संगोष्ठी में तकनीकी सहयोग डॉ. नितेश जयसवाल तथा डॉ. शशिकांत यादव का रहा। इस अवसर पर रोवर्स,रेंजर्स प्रभारी डॉ.जगदेव डॉ. मीता सरल, प्रो. मानस पांडेय, डॉ.प्रमोद यादव, डॉ.अशोक श्रीवास्तव, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव,जनपद गाज़ीपुर नोडल डॉ.अमित यादव,आजमगढ़ नोडल डॉ.उदयभान यादव,वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाज़ीपुर डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री,कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार, डी.ए.वी.आजमगढ़ की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गीता सिंह सहित जूम एवं फेसबुक लाइव माध्यम से एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दीप प्रज्जवलित कर किया गया स्वरोजगार प्रशिक्षण मेले का उद्घाटन
Next: एआरटीओ ने ओवरलोड ट्रकों पर कसा शिकंजा

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.