Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कथावाचकों ने श्रद्धालुओं को रामकथा की गंगा में खूब गोते लगवाए

संवाददाता 11-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कन्दवा(चन्दौली)। क्षेत्र के गोरखा हनुमान मंदिर पर मानस समिति इमिलिया गोरखा के तत्वावधान में चल रहे रामकथा के दूसरे मंगलवार को कथावाचकों ने श्रद्धालुओं को रामकथा की गंगा में खूब गोते लगवाए।

श्रीराम कथा के दूसरे दिन वाराणसी से पधारे पंडित सच्चिदानंद त्रिपाठी ने लंका में हनुमान का प्रवेश,सीता से मिलन और लंका दहन की कथा का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिससे मिलकर मन शांत, शीतल, प्रसन्न, चिंतामुक्त, पवित्र हो जाए वही संत है। आजमगढ़ से पधारे पंडित गोविंद शास्त्री ने श्रद्धालुओं को चूड़ामणि के बारे में बताते हुए कहा कि चुड़ामणि समुद्र से निकली थी।यह मणि विजयप्रदायिका थी। जिसके पास रहती थी उसकी विजय होती थी। इस मणि को माता सीता अपने मस्तक पर धारण करती थीं। इस दौरान सूर्यभान सिंह, हरीश सिंह, सतीश सिंह, दिनेश तिवारी, कपिलदेव उपाध्याय, सियाराम यादव, पप्पू सिंह, राम अवतार आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिना हेलमेट व माक्स लगाये सड़क पर फर्राटा भर रहे वाहन चालको का किया चालान
Next: पटाखे से दूरी, सेहत के लिए जरूरी

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.