Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दीपावली के मद्देनजर जिला अस्पताल में बनाया गया वर्न वार्ड

ब्यूरो 14-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। दीपावली के पर्व के मद्देनजर जिला अस्पताल में 8 बेड का वर्न वार्ड बनाया गया है। जिसका निरीक्षण आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीसी मौर्य के द्वारा किया गया। इस दौरान उनके साथ जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ निसार अहमद,तनवीर और जिला अस्पताल की मैंटर्न मुन्नी देवी भी मौजूद रही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस दौरान सभी लोगों को दीपावली के दिन वर्न वाले मरीजों को आने पर उनकी उचित इलाज और देखभाल करने के निर्देश दिए। इनकी देखभाल करने के लिए तीन शिफ्ट में 4 कर्मचारियों के नियुक्ति भी की गई है।

इस दौरान निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल स्थित कोरोना वार्ड गए जहां पर करीब 12 बजे तक कुल 28 लोगों की जांच की गई थी जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

जिला अस्पताल में ही एनआरसी के सामने प्रथम तल पर जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए 10 बेड का रैन बसेरा भी बनाया गया है । जो ठंड के मौसम में इस रैन बसेरे का लाभ उठा सकते हैं । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मरीजों के साथ आए हुए परिजन को रैन बसेरे में रहने के साथ ही भोजन और पानी भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। अन्य के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। साथ ही इस रैन बसेरे में परिजनों के लिए लैट्रिन,बाथरूम की भी व्यवस्था किया गया है।

रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया। जहां पर एक भी कुपोषित बच्चे एडमिट नहीं मिले।वहां के स्टाफ के द्वारा बताया गया कि 5 नवंबर को ही आखिरी मरीज भी यहां से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोतवाल ने पेश की मानवता की मिसाल
Next: डाइबिटीज को नियंत्रित करना जरूरी-सीएमओं

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.