Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खम्भा से गिरकर लाइनमैन घायल

संवाददाता 19-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(चन्दौली)। क्षेत्र के पई गांव के समीप टूटकर गिरे 33 हजार लाइन के तार के मरम्मत के दौरान बृहस्पतिवार की पूर्वाह्न 11 बजे संविदा लाइनमैन राजकुमार जायसवाल 25 खंभा से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद साथी विद्युत कर्मियों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और पूरे मामले से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया।

अमड़ा विद्युत उपकेन्द्र की मुख्य आपूर्ति गाजीपुर जनपद के जमानिया विद्युत उपकेंद्र से होती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे जमानिया से आ रहे 33 हजार लाइन के पांच खम्भों का विद्युत तार पई गांव के समीप टूट कर जमीन पर गिर गया। जिससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित असना, धीना, जेवरियाबाद, ककरैत, रेरुआ और विश्व बैंक फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तार टूटने की सूचना पर करीब दर्जन भर विद्युत कर्मी टूट कर गिरे तार के मरम्मत में जुटे हुए थे। इसी दौरान पूर्वान्ह 11 बजे खंभा पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहे कसवढ़ गांव निवासी लाइनमैन राजकुमार जायसवाल 25 वर्ष खम्भे से नीचे गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद साथी विद्युतकर्मियों ने आनन-फानन में बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पई में भर्ती कराया। साथी विद्युत कर्मियों ने बताया कि खम्भे पर लगा क्रॉस नीचे खिसकने के चलते राजकुमार नीचे गिर गया।जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भर्ती हेतु शारीरिक परीक्षण में छात्र सैनिकों के छूटे छक्के
Next: हर्षोउल्लास के साथ मनायी गयी स्व०इंदिरा गांधी की जयंती

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.