Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

श्रद्धालुओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य

ब्यूरो 20-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ। लोकआस्था का महापर्व डाला छठ के तीसरे दिन विभिन्न नदी, तालाबों, नहरों पर बने घाटों पर जाकर तथा घर की छतों और आवासीय प्रांगण में बनाए गए कुंड में लाखों की संख्या में व्रत करने वालों तथा श्रद्धालुओं ने शक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य दिया।

स्थानीय नगर के बलुआ घाट‚ मुन्नान घाट‚ साधू घाट‚ कंकडवा घाट सहित ग्रामीण अंचलों में चक्काबाँध गंगा घाट व नहर घाटों पर शुक्रवार को डाला छठ का पर्व धूम धाम से मनाया गया। वही कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रही। छठ पर्व पर श्रद्धालूओ की भीड़ भी अधिक दिखाई दी। दूर दराज से आये श्रद्धालूओ ने गंगा तट पर ईख गाड़ कर सूर्य देव का पूजन किया।
शुक्रवार की सुबह से ही दूर दराज से आये श्रद्धालूओ कि भीड़ नगर के बलूआ घाट पर उमडऩे लगी। पहले तो श्रद्धालूओ ने बेदी बना कर सुर्य अस्त का इंतराज करती रहे और गंगा में डुबकी लगा कर व्रती महिलाओ ने अस्त होते सूर्य की उपासना की। छठ पर्व के पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्‍य दिया। सांध्या प्रहर व्रती महिलाये निर्जला व्रत रखती है और उगते सूर्य को अर्घ्‍य के साथ व्रत खोला जाता है। रात को दीप कलश आदि के पास बैठकर व्रती महिलाओ ने पूजा करती रही। इसके बाद भगवत भजन और भगवान का चिंतन किया। शनिवार को श्रद्धालु प्रात: काल उगते सूर्य को अर्घ्‍य देंगे। इस पूजा में लगातार ३६ घंटे निरजला व्रत रखा जाता है। यह व्रत बच्‍चो की सुख समृध्दि के लिए रखा जाता है। पूजा के पूजा देवी, किरन देवी, कंचन देवी, वन देवी, माला, संगीता देवी, इमरीती देवी, सुजाता, रीता देवी आदि सैकडो लोग मौजूद रही। हर वर्ष छठ के प्रति लोगो की आस्‍था बढता जा रही है और श्रद्धालूओ की भारी भीड उमड़ रही है। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन कि ओर से पूरी व्यवस्था की गयी थी। वही सुरक्षा एवं कोरोना महामारी को देखते हुए तहसील एवं पुलिस प्रशासन तैनात रही। एहतियात के तौर पर एसडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह‚ सीओ हितेन्द्र कृष्ण‚ तहसीलदार आलोक कुमार‚ कोतवाल राजीव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी चक्रमण करते रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाइक के धक्के से बालिका गंभीर रूप से घायल
Next: उदयाचल भगवान भास्‍कर को अर्घ्य देने के लिए छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.