Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बच्चों के मानसिक तथा मनोसामाजिक स्वास्थ्य पर आधारित पुस्तिका का विमोचन

ब्यूरो 21-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘बच्चों तथा किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक परामर्श’ पर महिला कल्याण विभाग-उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष पुस्तिका तैयार की गयी है । इस पुस्तिका का विमोचन अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार व विश्व बाल दिवस पर शुक्रवार देर शाम ऑनलाइन किया गया।

विमोचन कार्यक्रम के विशेष अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग- उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने कहा कि किशोर न्याय, बालकों की देखरेख व संरक्षण अधिनियम आने के बाद भी किशोरों के मानसिक व मनोसामाजिक स्वास्थ्य पर भलीभांति काम नहों हो पा रहा था । महिला कल्याण विभाग द्वारा की गयी यह पहल बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इससे किशोर-किशोरियों को तनाव, चिंता व अवसाद को कम करने व उससे निपटने में बड़ी मदद मिलेगी ।
​इस अवसर पर यूनिसेफ के डिप्टी चीफ-उत्तर प्रदेश अमित मेहरोत्रा ने कहा कि यह किताब बहुत ही सरल व सहज शब्दों में तैयार की गयी है । इससे अधिकारी, शिक्षक व देखभालकर्ता बच्चों और किशोरों व उनके परिवारों के सम्बंधित मुद्दों को आसानी से समझ सकेंगे और सरलता के साथ उनसे बातचीत कर सकेंगे ।
​इस अवसर पर निदेशक महिला कल्याण-उत्तर प्रदेश मनोज कुमार राय ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत विभाग इस माह बच्चों और महिलाओं के मानसिक व मनोसामाजिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर कार्य कर रहा है । इस माह के अंत तक करीब डेढ़ लाख महिलाओं, बच्चों व किशोर/किशोरियों तक सीधे शक्ति संवादों के माध्यम से परामर्श सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । उन्होंने कहा कि यह हैण्डबुक बच्चों तथा किशोरों में लक्षणों व संकेतों की पहचान और संदर्भन की दिशा में बहुत ही उपयोगी साबित होगी । इस पुस्तिका में यौन शोषण, शारीरिक शोषण तथा उपेक्षा, भवनात्मक शोषण, शोषण सम्बंधित संकेत व लक्षण जैसे मुद्दों पर बहुत ही सरल तरीके से समझाया गया है और उनसे उबरने के लिए उठाये जाने वाले क़दमों के बारे में समझाने की भी कोशिश की गयी है ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उदयाचल भगवान भास्‍कर को अर्घ्य देने के लिए छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Next: जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 28 नवम्बर को

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.