Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पैरामेडिकल स्टाफ को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 27-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी मौर्य की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक व स्नातक विधान परिषद सदस्य के चुनाव की ड्यूटी में लगाए गए पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया।

एसीएमओ डॉ प्रगति कुमार ने बताया कि एक दिसंबर को होने वाले स्नातक और शिक्षक विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर बनाए गए कोविड हेल्प डेस्क के लिए कुल 39 टीम बनाई गई हैं जिसमें 32 टीम कार्य करेंगी और सात टीमों को रिजर्व में रखा गया है। यह सभी लोग मतदान स्थल पर आने वाले मतदाताओं का तापमान के साथ ही मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी बनाने के बारे में जानकारी देंगे। यदि किसी मतदाता का टेंपरेचर अधिक होता है । तो उन्हें सबसे आखिरी में वोटिंग कराई जाएगी और उसके पश्चात उनकी कोविड-19 जांच कराई जाएगी । उन्होने बताया कि मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाता को मास्क पहन कर आना है। यदि किसी कारण से मास्क पहन कर नहीं आते हैं, तो उन्हें मास्क उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रशिक्षण में कोविड नोडल अधिकारी डॉ मनोज राय, प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचंद चौहान मौजूद रहे ।
कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए :
• बार-बार हाथ धोएं, हाथ धोने के लिए, साबुन और पानी या एल्कोहलयुक्त सेनेटाइजर इस्तेमाल करें.
• अगर कोई खांस या छींक रहा है तो उससे उचित दूरी बनाए रखें.
• बाहर जब भी निकलें मास्क जरूर लगाएं.
• आंख, नाक या मुंह को न छुएं.
• खांसने या छींकने पर नाक और मुंह को कोहनी या टिश्यू पेपर से ढक लें
• अगर बुखार, खांसी है और सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर के पास जाएं.

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रवासी कामगारों के जीवन में नया सवेरा लाने की तैयारी तेज
Next: जम्मू व कश्मीर के उप राज्यपाल का जनपद आगमन 2 दिसम्बर को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर गाजीपुर में धारा 163 लागू, 31 अगस्त तक निषेधाज्ञा प्रभावी

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.