Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में आयोजित हुआ मेगा अंतराल दिवस

ब्यूरो 28-11-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। खुशहाल परिवार के उद्देश्य से मेगा अंतराल दिवस का आयोजन 27 नवंबर शुक्रवार को जनपद के जिला महिला चिकित्सालय के साथ ही सभी ब्लॉकों एवं ब्लॉकों में संचालित होने वाले उप केंद्रों पर किया गया। जिसमें परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई विधियों के लिए जन जागरूकता एवं सेवा प्रदान करने का कार्यक्रम किया गया।

परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि जिले की सभी स्वास्थ्य ईकाईयों पर परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थायी साधनों जैसे अंतरा त्रैमासिक गर्भनिरोधक, ओरल पिल्स माला-एन एवं छाया साप्ताहिक गोली, कंडोम (आईयूसीडी) को लोगों तक पहुंचाने व साधनों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक शुक्रवार को “अंतराल दिवस” मनाया जाता है । इस दिवस को आयोजित करने से लोगों को परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सप्ताह के अन्य दिन परिवार नियोजन के अन्य साधन स्वास्थ्य सुविधाओं पर उपलब्ध नहीं होंगे । लोगों के लिए यह साधन सभी दिन उपलब्ध रहेंगे । जो भी दंपति अस्थायी साधन अपनाना चाहते हैं उन्हें गर्भनिरोधक सामग्री व सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी ।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जनपद में कुल 156 महिला नसबंदी,129 आईयूसीडी, 13 प्रसव पश्चात आईयूसीडी, 1292 अंतरा, 595 छाया गोली, 774 माला एन, 5363 कंडोम का वितरण निशुल्क किया गया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि इसी के क्रम में 29 नवंबर रविवार को जनपद में पुरुष नसबंदी कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। जो जिला अस्पताल गाजीपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर में किया जाएगा। जिसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और एसीएमओ परिवार कल्याण डॉ के के वर्मा के द्वारा जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बूथ केंद्रों का सहायक निर्वाचन अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
Next: सास बहू सम्मेलन में दी गई परिवार नियोजन एवं टीकाकरण की जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.