Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा तट पर लगा जमावड़ा‚ दीपों से सजा रहा तट

विशेष संवाददाता 01-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। देव दीपावली का पर्व नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में हर्षोल्लास के साथ देर शाम मनाया गया। पर्व पर नगर स्थित जमदाग्नि-परशुराम गंगा घाट व चक्काबॉध गंगा घाट दीपकों से जगमगाता नजर आया। दीपकों के प्रकाश का अनुपम दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों स्वर्ग लोक पृथ्वी पर उतर आया हो।

देव दीपावली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर रूमान ने माँ गंगा के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उसके पश्चयात गंगा आरती व प्रसाद का वितरण किया गया। 108 बत्तीयो कि आरती को मुख्य अतिथि‚ विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार घंश्याम जायासवाल और उत्तर वाहिनी मां गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष कमलचन्द बाबाजी ने एक एक आरती से गंगा पूजन किया। महिलाओं व कन्याओं तथा युवाओं ने गंगा घाट पर प्रत्येक सीढ़ी को दीपकों से सजा दिया तथा विभिन्न प्रकार की दीपकों से रंगोली उकेरी तथा उनकी रोशनियों से अनुपम छठा विखेर दी।युवाओं ने रंग-विरंगे पटाखें छोड़ कर पर्व को यादगार बना दिया।देव दीपावली पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंगा स्नान कर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किये। कार्तिक पूर्णामा के दिन मंदिरों व घरों को दीपक की आर्कषक रोशनी से सजा दिया गया था तथा देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना की। उक्त अवसर पर समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा जी, विवेकानंद वर्मा, रामचन्द्र राम, घनश्याम जायसवाल, वैंकटेश्वर जायसवाल, दिलीप वर्मा, रवि कुमार, मुकेश, ओम जायसवाल, सोनू जायसवाल, सुमिरन शर्मा, अंश, पुर्णिमा जायसवाल, आर्या वर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वाहन चलाते समय यातायात नियमो का पालन करते हुए यातायात संकेतो का करें प्रयोग,
Next: बीडीसी एवं ग्राम प्रधानों कि बैठक बुधवार को

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.