Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जरूरत पड़ी तो सपा आर-पार की लड़ाई लड़ने को है तैयार, मन्नू सिंह

ब्यूरो 09-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

दिलदारनगर।(जमानियां) सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के आह्वाहन पर किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए बुधवार को तीसरे दिन भदौरा ब्लाक के बभनौलिया सूर्यभानपुर ग्राम सभा मे पुर्व ब्लाक प्रमुख व जिला कार्यकारणी के सदस्य दया शंकर यादव के नेतृत्व में किसान पद यात्रा कर सपाइयों ने किसानों के समर्थन में जम कर नारेबाजी किया।

इस दौरान पूर्व प्रमुख दया शंकर यादव ने कहा कि सरकार चाहे जितना किसानों के संघर्ष में सहयोग देने से सपाइयों को रोके या हाउस अरेस्ट करे सपाइयों का करवा नही रुकेगा व उनके समर्थन में लगातार सपाई पद यात्रा करते रहेंगे व योगी जी के दमनकारी नीति को विरोध करते हुवे किसानों के मुद्दे पर संघर्ष करते रहेंगे। वही पूर्व मंत्री प्रतीनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर समाजवादी पार्टी जरूरत पड़ी तो आर पार की लड़ाई लड़ने से पीछे नही हटेगी। क्यो की किसानों की लड़ाई को लड़ने का यह आह्वाहन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने दिया है और यह लड़ाई तभी समाप्त होगी जब किसानों की मांग पूरी होगी। वही श्री सिंह ने कहा कि बेवजह बड़े नेताओं को परेशान करना व अरेस्ट करना बंद करदे अन्यथा बाध्य होकर हम लोग भी थाना घेरने का काम करेंगे। सरकार पुलिस के बल पर चाहे जितना उत्पीड़न करले समाजवादी किसान पद यात्रा करना बंद नही करेंगे व उनके समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। इस दौरान उर्मिलेश पाण्डे, मेराज खाँ, गायक रजनीकांत यादव, इमरान उर्फ सद्दाम खाँ, मुकेश सिंह यादव, रणविजय यादव, अम्बरीष यादव, तौकीर खाँ, दिनेशलाल श्रीवास्तव, राहुल राज, कवलवास यादव, रिशु यादव, साद सिदिकी, कृष्ण मुरारी, रामचीज यादव, अनिल यादव, पप्पू यादव, अभिषेक यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 8 से 31दिसम्बर तक स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू
Next: ट्रेन का ठहराव समाप्त किये जाने से ग्रामीण आक्रोशित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.