Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसानों के समर्थन में धरना देने जा रहे सपा नेताओं सहित पूर्व मंत्री व विधायक गिरफ्तार

ब्यूरो 14-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जनपद स्थित सरयू पाण्डेय पार्क में किसानों की समस्याओं के समर्थन में समाजवादी पार्टी द्वारा सोमवार को प्रस्तावित धरने में जाते हुए सपा के दिग्गज नेताओं सहित सभी कार्यकताओं को लंका चौराहा पर पुलिस ने घेराबन्दी कर दिया। पुलिस की घेराबन्दी के कारण सपा नेताओं ने सड़क पर शांतिपूर्ण ढंग से बैठ गये तथा सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। जिससे दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। पुलिस सभी नेताओं व कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन स्थित अस्थाई जेल ले आई।

इस दौरान पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुये कहा कि झूठ बोलने बोली भाजपा की सरकार अन्नदाताओं को भी नहीं छोड़ा। भाजपा की सरकार ने वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन इतने साल गुजर गए, अब तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। यदि आय बढ़ी होती तो किसान आंदोलन करने के लिए विवश नहीं होते। धान की खरीद नहीं हो रही है। किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने के लिए मजबूर है। भाजपा की सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। किसान त्रस्त व लाचार है जबकि सरकार मस्त है। जब तक सरकार किसानों के साथ न्याय नहीं कर देती तब तक यह आन्दोलन चलता रहेगा। देश में युवा रोजगार की तलाश कर रहे है और सरकार जुमलाबाजी करने में मस्त है। देश जब मजबूत होता है तभी रोजगार बढ़ता है। लेकिन भाजपा की सरकार सिर्फ पूजीपतियों की जेब को मजबूत कर रही है। लॉक डाउन में सबकी पूजी कम हुई है लेकिन सरकार के पोषित पूजीपतियों की पूजी काफी बढ़ी है। बिजली काफी महंगी हो गई तथा डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं जिससे महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। सरकार का किसी भी चीज पर नियंत्रण नहीं रह गया है। पूजीपतियों का देश पर नियंत्रण बढ़ता जा रहा है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, जंगीपुर विधायक विरेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, जमानियाँ विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, डॉ समीर सिंह, दुर्गा चौरसिया, विवेक सिंह सम्मी, शक्ति सिंह, अशोक सिंह, अमरीश यादव, रिशु यादव, दीपक सिंह, सिन्टू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हार्वेस्टर की चपेट में आने से वृद्धा घायल
Next: कांग्रेस जिला अध्यक्ष को पुलिस ने रोका

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.