Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कागजों में ही विकास का दावा कर रही है योगी सरकार-खुर्शीद खान

संवाददाता 17-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। योगी सरकार के फरमान के बाद भी सड़कों की दुर्दशा के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कागजों में ही सड़कों की मरम्मत और विकास का दावा कर रही है योगी सरकार उक्त बातें प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस खुर्शीद खान ने एक समारोह के दौरान कही।

उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसे हुए कहा कि योगी सरकार झूठे विकास का दावा तो कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जमानिया विधानसभा क्षेत्र की गोड़सरा कैथी मार्ग, गोड़सरा भदौरा मार्ग, रेवतीपुर करहिया बायपास मार्ग, दिलदारनगर भदौरा मार्ग सहित विभिन्न सड़कें अति जर्जर अवस्था में पहुंच गई हैं। जिससे लोगों का आवागमन करना दूभर हो गया है। प्रदेश की योगी सरकार विकास का दंभ तो भर रही है लेकिन सड़कों की दुर्दशा के कारण आए दिन दुर्घटना में लोग अपनी जान गवा रहे हैं। 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कही गई थी लेकिन सड़के आज गड्ढा मुक्त के बजाय गड्ढा युक्त हो गई है। भाजपा सरकार द्वारा लोगों को झूठे आश्वासन दिखा भ्रमित किया जा रहा है। सरकार को झूठे वादों को छोड़कर धरातल पर काम करना चाहिए लेकिन लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान ना गावाएं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्रिकेट मैच में कैथी ने नुऑव को दी शिकस्त
Next: पुराने ब्लॉक पर व्यवस्थाएं बढ़ाने पर हुई चर्चा

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.