Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना टीकाकरण का दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 19-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब सुरक्षित टीकाकरण के बारे में अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने में जुट गया है | इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी मौर्य की अध्यक्षता में सभी ब्लॉकों के चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक (बीपीएम) की ‘ट्रेनिंग आफ़ ट्रेनर (टीओटी)’ कराया गया। इस दौरान सभी को बताया गया कि किस तरीके से वैक्सीन आने के बाद लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में कुल 13341 लोगों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जनपद के 25 सरकारी अस्पताल, 141 प्राइवेट अस्पताल के 13341 लोगों का डाटा सरकार के कोविन पोर्टल पर अपडेट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसमें से अब तक 12978 लोगों का डाटा अपलोड किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर शासन स्तर से आने वाले समय में 14 लाख सिरींज जनपद को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में जहां स्वास्थ्य कर्मियों और आईसीडीएस के कर्मियों का टीकाकरण कराया जाएगा। दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर होंगे जिसमें पुलिसकर्मी, प्रशासनिक कर्मचारी व अधिकारी, सफाई कर्मी शामिल होंगे। वहीं संभावना जताई जा रही है कि तीसरे चरण में 50 साल से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एंटी रैबीज इंजेक्शन नदारद, दर-दर भटक रहे मरीज
Next: उत्तर प्रदेश सभासद एसोसिएशन के जिला सदस्य मनोनयन किये  जाने पर हर्ष

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.