Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अलाव की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण परेशान

संवाददाता 20-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। दिसंबर माह शुरू होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है ठंड और गलन से बचने के लिए बाजारों में ऊनी कपड़ों की खरीदारी हो रही है लोग बचने के लिए विभिन्न तरह के उपाय अपना रहे हैं। वही सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव और बाजारों में प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था ना होने से लोग ठंढ से ठिठुर रहे हैं।

रविवार को पूरे दिन ठंड और गलन से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। रविवार को ठंड और गलन से सुबह होते ही गुलजार होने वाली बाजार में दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा। भदौरा बाजार और तहसील मुख्यालय होने के बावजूद दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग प्रतिदिन विभिन्न कामों से तहसील मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय समेत मुख्य मार्केट में अपने अपने कामों से आते हैं लेकिन ठंड से बचने की कोई भी उपाय लोगों को नहीं दिख रही है।लोगों की सुविधा में जलाए जाने वाली अलाव नही जलाने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।

गहमर। हाड़ कपकपाती इस ठंढ तहसील क्षेत्र के किसी भी सार्वजनिक जगहों पर प्रशासन द्वारा कही भी अलाव जलाने की व्यवस्था नही की गई है। कड़ाके की इस ठंढ से लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शनिवार की देर शाम जागरूक कल्याण समिति सतराम गंज बाजार सेवराई द्वारा अलग-अलग जगहों पर अलाव जलवाया गया। यूनियन बैंक भदौरा ,चौक, मछली मंडी, रेलवे फाटक, सोसाइटी सब्जी मंडी और भदौरा बस स्टैंड सहित कई मुख्य जगहों पर अलाव जलाया गया । इस मौके पर संजय गुप्ता, सोमनाथ जयसवाल, अरुण गुप्ता, राजीव कुमार जयसवाल, गोपाल ठठेरा, लोहा, सागर गुप्ता ,लेपेटु, चंदन शर्मा आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दो दिवसीय गोपाल राम गहमरी साहित्यकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का हुआ शुभारंभ
Next: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भूतपूर्व सैनिक झुलसे

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.